{"_id":"5c17d1bdbdec2256c106d6e5","slug":"21545064893-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदे नाले से फिर मिला व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गंदे नाले से फिर मिला व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका
Updated Mon, 17 Dec 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। शिवपुरी इलाके से गुजरने वाले नाले से सोमवार को शव मिलने से सनसनी फैल गई। आशंका जताई जा रही है कि किसी ने हत्या के बाद व्यक्ति का शव नाले में फेंका है। राहगीरों ने शव नाले में देख कर इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना डिविजन चार की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों की मदद से शव बाहर निकलवाया और जांच के बाद पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रखवा दिया है। पुलिस मृतक की पहचान करने में जुटी हुई है।
जांच अधिकारी एएसआई स्वर्ण सिंह ने बताया कि सोमवार की दोपहर को शव देख राहगीरों ने पुलिस को सूचित किया था। पुलिस ने शव बाहर निकलवा कर पहचान की कोशिश की थी लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी। मृतक की उम्र 35 से चालीस साल के करीब बताई जा रही है। एएसआई स्वर्ण सिंह ने बताया कि मृतक के शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं है।