फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   लुटेरा गिरोह के दस सदस्य गिरफ्तार, भारी मात्रा में सामान हुआ बरामद

लुटेरा गिरोह के दस सदस्य गिरफ्तार, भारी मात्रा में सामान हुआ बरामद

Sat, 01 Dec 2018 09:55 PM IST
Updated Sat, 01 Dec 2018 09:55 PM IST
विज्ञापन
लुटेरा गिरोह के दस सदस्य गिरफ्तार, भारी मात्रा में सामान हुआ बरामद
लुटेरा गिरोह के दस सदस्य गिरफ्तार
विज्ञापन

आरोपियों के कब्जे से 46 मोबाइल, एलसीडी और एक्टिवा बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। हथियारों के बल पर राहगीरों और प्रवासी मजदूरों से लूटपाट करने और वाहन चोरी करने वाले लुटेरा गिरोह के दस सदस्यों को थाना डिविजन दो की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पुलिस ने 46 मोबाइल फोन, एलसीडी, चोरी की एक्टिवा स्कूटर और वारदात में इस्तेमाल किए जाने वाला ऑटो बरामद किया है।
आरोपियों की पहचान न्यू सिटी कालोनी निवासी पप्पू, पिंटू यादव, जवाह नगर निवासी ईश्वर सिंह, आईटीआई रोड निवासी निर्मल उर्फ रोहित, मोहल्ला मुस्ताकगंज निवासी मुकेश कुमार उर्फ सौरव, इंद्रा कालोनी निवासी करण कुमा उर्फ करण, वरिंदर सिंह उर्फ रिंकू, मोहल्ला नानकसर निवासी अश्वनी कुमार उर्फ अच्छी, न्यू शिमलापुरी स्तित जुझार नगर निवासी अभिषेक घई उर्फ अमित और ईडब्ल्यूस कालोनी निवासी दीपक के रुप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को शनिवार अदालत में पेश किया। वहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी हुई है। एडीसीपी वन गुरप्रीत सिंह सिकंद ने बताया कि डिविजन दो की पुलिस ने जेएमडी गर्वधन शापिंग माल के पास नाकाबंदी कर रखी थी।
विज्ञापन

इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी राहगीरों और प्रवासी मजदूरों से मोबाइल लूटते है और चोरी करते है। नाकाबंदी के दौरान पुलिस को देख आरोपी पप्पू, पिंटू, ईश्वर और निर्मल घबरा गए। पुलिस ने आरोपियों को काबू कर उनके कब्जे से विभिन्न कंपनियों के 37 मोबाइल फोन बरामद किए। इसी दौरान चौकी जनकपुरी की पुलिस ने विभिन्न जगहों पर नाकाबंदी कर रखी थी। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान आरोपियों को काबू कर उनके कब्जे से एलसीडी, एक्टिवा और विभिन्न कंपनियों के नौ मोबाइल फोन बरामद किए। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी नशा करने के आदी है। नशा पूर्ति के लिए ही आरोपी लूटपाट और चोरियां करते है। आरोपी मोबाइल लूट कर सस्ते में बेच देते थे और पैसे बांट लेते थे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर पता लगाने में जुटी हुई है कि आरोपी चोरी का सामान किस व्यक्ति को बेचते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed