फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   चोरी के मोटरसाइकिल पर करते थे लूटपाट की वारदातें, तीन गिरफ्तार

चोरी के मोटरसाइकिल पर करते थे लूटपाट की वारदातें, तीन गिरफ्तार

Fri, 10 Aug 2018 10:04 PM IST
Updated Fri, 10 Aug 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
चोरी के मोटरसाइकिल पर करते थे लूटपाट की वारदातें, तीन गिरफ्तार
चोरी की बाइक पर करते थे लूटपाट, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

आरोपियों के कब्जे से लूटे हुए मोबाइल फोन, हथियार और बाइक बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। बाइक चोरी कर उसी बाइक पर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले लुटेरा गिरोह के तीन सदस्यों को थाना डिवीजन तीन की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा हुआ मोबाइल, तेजधार हथियार और चोरी की बाइक बरामद की है। आरोपियों की पहचान रवि कुमार, अमित कुमार और विजय कुमार के तौर पर हुई है। आरोपियों से मोबाइल, चोरीशुदा बाइक और अन्य सामान मिला है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

इंस्पेक्टर कमलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने सीएमसी अस्पताल चौक के पास नाकाबंदी की हुई थी। आरोपी वहां से गुजर रहे थे तो पुलिस ने तीनों को बाइक पर जाते हुए रोक लिया। पुलिस ने आरोपियों से कागजात मांगे, लेकिन आरोपी कोई जवाब नहीं दे सके। सख्ती से पूछताछ पर पता चला कि आरोपियों ने बाइक इलाके से ही चोरी की थी। आरोपी हथियारों के बल पर चोरी के बाइक पर ही लूट की वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed