फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   युवक की हत्या करने वालों का अभी नहीं कोई सुराग

युवक की हत्या करने वालों का अभी नहीं कोई सुराग

Mon, 05 Mar 2018 10:53 PM IST
Updated Mon, 05 Mar 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
युवक की हत्या करने वालों का अभी नहीं कोई सुराग
फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
मोबाइल के लिए दोस्त की हत्या करने वाले उसके तीनों साथियों का पुलिस को अब तक कुछ सुराग नहीं लगा है। विशाल के अन्य पारिवारिक सदस्य भी सोमवार को लुधियाना पहुंच गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव वारिसों को सौंप दिया है।

जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर ऋचा रानी ने बताया कि हत्या के बाद से ही आरोपी फरार है। उनकी तलाश में छापामारी की गई थी लेकिन उनके जो पते पुलिस के पास थे वहां से आरोपी फरार थे। पुलिस ने आरोपियों का पता लगाने के लिए कुछ लोगों को हिरासत में लिया था, लेकिन आरोपियों का कुछ पता नहीं चला। उन्होंने बताया कि विशाल की हत्या करने वाले मोहम्मद मसरुद, मोहम्मद मंसूर और स्वी अहमद उर्फ चांद के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। आरोपी प्रवासी हैं। आशंका है कि वह विशाल की हत्या करने के बाद वहां से फरार हो गए हैं। ऋचा रानी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जल्द ही टीमें तैयार कर बाहरी राज्यों में भी रवाना की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed