{"_id":"5a145cc34f1c1b79548bea1a","slug":"21511283907-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजवाहे से मिला नवजात मृतक बच्चा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रजवाहे से मिला नवजात मृतक बच्चा
Updated Tue, 21 Nov 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
रजवाहे से मिला नवजात का शव, मां पर केस
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी गोबिंदगढ़।
गांव लाडपुर के रजवाहे से एक नवजात बच्चे का शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। गोबिंदगढ़ पुलिस ने मामले में बच्चे की अज्ञात मां के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। अमरीक सिंह निवासी न्यू शांति नगर ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि उसके घर के पास कुछ बच्चे शोर मचा रहे थे। जब उसने गौर किया तो देखा कि कपड़ों में लिपटा एक नवजात का शव वहां पड़ा है। पुलिस को सूचना देने के बाद सहायक थानेदार केवल सिंह और अतिरिक्त एसएचओ दविंदरपाल सिंह मौके पर पहुंचे। अमरीक सिंह के बयान के आधार पर पुलिस को शक है कि यह हरकत किसी अविवाहित महिला की हो सकती है, जिसने मां बनने के बाद अपने शिशु को यहां छोड़ दिया होगा और ठंड और भूख के कारण उसकी शिशु की मौत हो गई होगी।
फोटो कैप्शन: 21जीबीजीपी06: मंडी गोबिंदगढ़ के लाडपुर सुए से मिला नवजात मृतक लडक़े को देखते हुए पुलिस अधिकारी।