फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   नशा तस्करों के घर छापामरी करने पहुंची पुलिस पार्टी के साथ आरोपियों ने की धक्का मुक्की

नशा तस्करों के घर छापामरी करने पहुंची पुलिस पार्टी के साथ आरोपियों ने की धक्का मुक्की

Wed, 20 Feb 2019 09:50 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Wed, 20 Feb 2019 09:50 PM IST
विज्ञापन
नशा तस्करों के घर छापामरी करने पहुंची पुलिस पार्टी के साथ आरोपियों ने की धक्का मुक्की
पुलिस टीम की आंखों में मिर्च पाउडर डाला
विज्ञापन

नशा तस्करों के घर छापामारी करने पहुंची पुलिस ने दो महिलाओं समेत छह को किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा। जिले के गांव खोखर में स्थित नशा तस्करों के एक घर में छापामारी करने पहुंची पुलिस पार्टी के साथ आरोपियों ने धक्कामुक्की और पुलिस कर्मियों की आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने दो महिलाओं समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों की पहचान विशाल कुमार, उमेश कुमार खोखर, हरदीप कौर, बलजीत कौर, प्रदीप कुमार और बलविंदर सिंह के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपियों से बीस ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना बालियांवाली में नशा तस्करी एवं ड्यूटी में विघ्न डालने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। पुलिस को दर्ज करवाए बयान में एसआई हरजीवन सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव खोखर निवासी विशाल और उमेश कुमार नशा तस्करी का कारोबार करते है।
विज्ञापन

कुछ लोग नशा खरीदने के लिए लोगों के पास आए हुए है। उन्होंने बताया कि उन्होंने सूचना के आधार पर उक्त नशा तस्करों के घर पर मंगलवार को छापामारी की। इस पर आरोपियों ने धक्कामुक्की करते हुए पुलिस कर्मियों की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर भागने का प्रयास किया। इस पर घटना की सूचना थाना बालियांवाली में दी गई। थाने से पहुंची पुलिस टीम की मदद से आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के खिलाफ नशा तस्करी एवं सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने के आरोप में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed