{"_id":"5c51d460bdec2273a5196479","slug":"201548866656-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहनों पर जाली नंबर लगा हथियारों के बल पर करते थे लूटपाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाहनों पर जाली नंबर लगा हथियारों के बल पर करते थे लूटपाट
विज्ञापन
छह लुटेरे गिरफ्तार, 14 शातिर फरार
वाहनों पर जाली नंबर लगा हथियारों के बल पर करते थे लूटपाट
आरोपियों ने कीं पचास से अधिक वारदातें, दस मामले सुलझे
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। वाहनों पर जाली नंबर लगाकर हथियारों के बल पर राहगीरों से लूटपाट करने वाले गिरोह के छह बदमाशों को थाना सलेम टाबरी की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरोह के 14 शातिर अभी फरार है। पुलिस ने आरोपियों से चालीस हजार रुपये, वारदातों में इस्तेमाल होने वाली दो बाइक, दो एक्टिवा व 19 मोबाइल फोन बरामद किए है।
एडीसीपी वन गुरप्रीत सिंह सिकंद ने बताया कि सलेम टाबरी पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी भट्टियां कालोनी के खाली प्लाट में हथियारों से लैस होकर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। पुलिस ने आरोपियों को घेरकर गिरफ्तार कर लिया। छापामारी के दौरान पुलिस ने हीरा विहार कालोनी निवासी विशाल सिंह उर्फ शैली, बस्ती जोधेवाल स्थित कृष्णा कालोनी निवासी जतिंदर सिंह उर्फ पप्पी, मोहल्ला न्यू सुभाष नगर निवासी अजय हंस उर्फ लिबड़ा, फरीद नगर बस्ती जोधेवाल निवासी विशाल शर्मा उर्फ पैप्सी, टिब्बा रोड स्थित चंद्र लोक कालोनी निवासी बिट्टू राय और मोहल्ला गुरु विहार निवासी श्याम कुमार उर्फ श्याम को गिरफ्तार किया है।
पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर उनके फरार साथी प्रेम विहार निवासी अनिकेत उर्फ कोठी, जगीरपुर रोड स्थित माडल ग्राम कालोनी निवासी आकाश कुमार और टिब्बा रोड स्थित कर्मसर कालोनी निवासी रजत की तलाश जारी है। एडीसीपी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि गिरोह में करीब बीस बदमाश शामिल है। पुलिस ने एक आरोपी को नाबालिग होने के कारण पहले ही जेल भेज दिया। थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस ने गिरोह के अन्य बदमाश प्रेम विहार निवासी राहुल गिल, राजू मोरी, आलीश, रोहित, अन्न, बंदा बहादुर कालोनी निवासी रोशन, हीरा विहार कालोनी निवासी दीप गरेवाल और उसके भाई विशाल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
जेल में हुई थी सभी आरोपियों की मुलाकात
एडीसीपी के मुताबिक अभी तक की पुलिस पूछताछ में पता चला है कि सभी आरोपी जेल में ही एक दूसरे से मिले थे और जेल में सभी ने तय किया था कि बाहर जाकर गिरोह बनाएंगे और वारदातों को अंजाम देंगे। श्याम कुमार उर्फ श्याम पआपराधिक मामले में पांच साल की सजा काट चुका है और करीब डेढ़ साल पहले ही जेल से बाहर आया है। पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपियों ने महानगर में पचास से ऊपर वारदातें की है और दस मामले हल हो चुके हैं।