फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   दो हवालातियों ने जेल की दीवार फांद कर भागने का किया प्रयास-

दो हवालातियों ने जेल की दीवार फांद कर भागने का किया प्रयास-

Wed, 09 Jan 2019 10:17 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Wed, 09 Jan 2019 10:17 PM IST
विज्ञापन
दो हवालातियों ने जेल की दीवार फांद कर भागने का किया प्रयास-
जेल की दीवार फांदकर भागने का किया प्रयास, एक की टांग टूटी
विज्ञापन

जेल अधीक्षक ने दो जेल वार्डरों को किया सस्पेंड
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा। जिले के गांव गोबिंदपुरा स्थित केंद्रीय जेल में नशा तस्करी एवं चोरी के आरोपों में बंद दो हवालातियों ने बुधवार को जेल की दीवार फांद कर भागने का प्रयास किया। लेकिन एक हवालाती बूटा सिंह ने जैसे ही दीवार पर चढ़कर नीचे छलांग लगाई तो उसका पैर टूट गया। जिस के बाद दूसरे हवालाती जगसीर सिंह वापस चला गया और शोर मचा दिया। वहीं घटना का पता चलते ही जेल अधिकारियों में हड़कंप मच गया। भागने का प्रयास करने वाले हवालाती बूूटा सिंह को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल ले जाया गया। जेल अधीक्षक सुखविंदर सिंह सहोता ने देर शाम मामले में कार्रवाई करते हुए जेल वार्डर सुरजीत सिंह समेत दो को सस्पेंड कर विभागीय जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार हवालाती बूटा सिंह नशा तस्करी के आरोप और जगसीर सिंह चोरी के आरोप में पिछले कुछ माह से केंद्रीय जेल में बंद थे। बुधवार को दोनों हवालातियों ने जेल के सुरक्षा कर्मियों को चकमा दिया और किसी तरीके से जेल की ऊंची दीवार पर चढ़ गए। दीवार पर चढ़ने के बाद जैसे बूटा सिंह ने नीचे छलांग लगाई तो उसका पैर टूट गया, अपने साथी की हालत को देखते हुए दूसरा हवालाती जगसीर सिंह वापस जेल अंदर चला गया और घटना के संबंध में शोर मचा दिया। घटना का पता चलते ही जेल अधीक्षक सुखविंदर सिंह सहोता व अन्य जेल अधिकारियों ने गंभीर घायल हवालाती को सिविल अस्पताल पहुंचाया । इसके बाद जांच शुरू कर देर शाम को जेल अधीक्षक ने जेल के दो वार्डरों सुरजीत सिंह और सेशन जज को ड्यूटी में कोताही करने के आरोप में सस्पेंड कर दिया। इस संबंध में जब थाना कैंट प्रभारी इंस्पेक्टर नरिंदर शर्मा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि अभी तक उनके पास जेल अधिकारियों की कोई शिकायत या सूचना नहीं आई है। उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने पर दोनों हवालातियों के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed