फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   कुब्बा को गिरफ्तार करने के लिए दिल्ली और उतरप्रदेश गई है पुलिस की टीमें

कुब्बा को गिरफ्तार करने के लिए दिल्ली और उतरप्रदेश गई है पुलिस की टीमें

Fri, 12 Oct 2018 09:48 PM IST
Updated Fri, 12 Oct 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
कुब्बा को गिरफ्तार करने के लिए दिल्ली और उतरप्रदेश गई है पुलिस की टीमें
कुब्बा की तलाश में दिल्ली, यूपी गई पुलिस
विज्ञापन

दिल्ली में है आरोपी कुब्बा की ससुराल, परिजन भी घर से फरार
लूट की वारदात को अंजाम दे फिर से फरार हो गया था आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। डीएमसी अस्पताल के बाहर कांस्टेबल दविंदर सिंह पर गोली चलाने वाले आरोपी रोहित कुब्बा का अभी तक कुछ पता नहीं चला है। आरोपी रोहित कुब्बा की तलाश में पुलिस टीमें लगातार छापामारी करने में जुटी हुई है। साथ ही पुलिस टीमें दिल्ली में और उत्तरप्रदेश के अलग-अलग इलाकों में गई हुई है।
दिल्ली में तो रोहित कुब्बा की ससुराल है। पुलिस का दावा है कि रोहित कुब्बा एमेजॉन के मुलाजिमों से लूट की वारदात को अंजाम देकर दिल्ली भाग सकता है या दिल्ली के आसपास उत्तरप्रदेश के शहरों में होगा। पुलिस के अनुसार आरोपी रोहित कुब्बा को लूट की वारदात को अंजाम देना था, लेकिन मुलाजिम के साथ उसका पंगा हो गया और उसने मुलाजिम को गोली मार दी। मुलाजिम को गोली मारने के बाद पंजाब में ही था और अगले दिन भेस बदल कर शहर में दाखिल हुआ।
विज्ञापन

वह एमाजॉन के मुलाजिमों से हुई लूट के बाद फिर फरार हो गया। पुलिस अब उसकी तलाश में दिल्ली और उत्तरप्रदेश के शहरों में गई हुई है। सूत्रों के मुताबिक आरोपी रोहित कुब्बा का पता लगाने के लिए पुलिस ने कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में ले रखा है। थाना डिविजन आठ के प्रभारी सब इंस्पेक्टर मोहन लाल ने बताया कि आरोपी रोहित कुब्बा का अभी कुछ पता नहीं चला है। जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed