फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   कलेक्शन कंपनी के मुलाजिमों को लूट क़े मामले में पुलिस को नहीं मिला सुराग

कलेक्शन कंपनी के मुलाजिमों को लूट क़े मामले में पुलिस को नहीं मिला सुराग

Wed, 10 Oct 2018 10:00 PM IST
Updated Wed, 10 Oct 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
कलेक्शन कंपनी के मुलाजिमों को लूट क़े मामले में पुलिस को नहीं मिला सुराग
कलेक्शन कंपनी के मुलाजिमों को लूटने वालों का सुराग नहीं
विज्ञापन

लुटेरे के भगाने वाले रास्ते के सीसीटीवी कैमरे चेक करने में जुटी पुलिस
एमेजॉन आफिस में काम करने वाले वर्करों से पूछताछ कर रही पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। न्यू राजगुरु नगर स्थित एमेजॉन के आफिस से कैश कलेक्ट कर जा रहे कलेक्शन कंपनी के वर्करों की टांग में गोली मार कर 15 लाख रुपये लूटने वाले आरोपियों का अभी कुछ पता नहीं चल पाया है। लुटेरे जिस दिशा में फरार हुए थे, पुलिस ने उस रास्ते पर सीसीटीवी कैमरे चेक किए। लेकिन, अभी तक पुलिस को लुटेरों का कोई सुराग नहीं लगा है। उधर, डीएमसी अस्पताल में दाखिल दोनों वर्करों करणबीर सिंह और मनप्रीत सिंह की डॉक्टरों ने सर्जरी की है, अब दोनों ही हालत पहले से बेहतर है।

रेडीएंट कैश मैनेजमेंट सर्विस के नाम से कैश कलेक्श कंपनी में काम करने वाले करणबीर सिंह और मनप्रीत सिंह, 9 अक्तूबर की देर शाम को न्यू राजगुरु नगर स्थित एमाजॉन के आफिस से कैश कलेक्ट करने के लिए गए थे। जहां से उन्होने 10 लाख 80 हजार रुपये और वासि निकल पड़े। दोनों एक बाइक पर ही थे। कुछ दूरी पर बाइक के पास खड़े तीन युवकों ने उनसे कैश वाला बैग छीनने की कोशिश की, जिस पर उनसे हाथापाई हो गई थी। जब उन्होंने बैग नहीं छोड़ा तो एक लुटेरे ने दोनों वर्करों के टांगों पर गोली मार दी थी। दोनों घायल होकर गिर गए तो लुटेरे कैश वाला बैग लेकर फरार हो गए थे। फरार होते समय एक लुटेरे के जेब से नकली खिलौना रिवाल्वर नीचे गिर गई थी, जोकि पुलिस ने कब्जे में ले लिया। थाना सराभा नगर पुलिस ने अज्ञात युवकों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। एसीपी वेस्ट गुरप्रीत सिंह ने बताया कि आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज नहीं मिली है। घायलों से बात कर आरोपियों का स्कैच तैयार कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed