{"_id":"5b50bbaf4f1c1b19208b5a48","slug":"201532017583-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसी पार्षद के बेटे ने युवक पर किया कातिलाना हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कांग्रेसी पार्षद के बेटे ने युवक पर किया कातिलाना हमला
Updated Thu, 19 Jul 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रासर
पुरानी रंजिश के चलते अमरपुरा स्थित युवक के घर में घुसे आरोपी
घायल युवक सीएमसी अस्पताल में उपचाराधीन, हालत गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। पुरानी रंजिश के चलते फील्डगंज इलाके के कांग्रेसी पार्षद के बेटे ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर अमरपुरा में रहने वाले एक युवक को घर में घुसकर उसपर कातिलाना हमला कर दिया। युवक को अधमरा छोड़कर आरोपी वहां से फरार हो गए। जब युवक का भाई घर पहुंचा तो घायल को सीएमसी अस्पताल में दाखिल करवाया। उसकी पहचान अमरपुरा निवासी जगदीप सिंह उर्फ रिंकल (22) के रूप में हुई है। रिंकल की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही थाना डिवीजन दो की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
रिंकल के भाई मनी ने बताया कि वह घंटाघर के पास लेमन सोडा की रेहड़ी लगाता है। उसका भाई एक निजी इंश्योरेंस कंपनी में काम करता था। विधानसभा चुनाव के दौरान उसके भाई का कांग्रेसी पार्षद के बेटे के साथ झगड़ा हुआ था। उस समय भी उसके भाई को पीटा गया था, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। उसके बाद उनकी रंजिश चलती रही। मार्च 2018 में भी उनका झगड़ा हुआ तो कांग्रेसी पार्षद के बेटे ने उसके भाई पर मामला दर्ज करवा दिया था। वीरवार को उसका भाई घर में अकेला था। इसी दौरान आरोपी कांग्रेसी पार्षद के बेटे को इसका पता चल गया। वह अपने कुछ साथियों के साथ हथियारों सहित उनके घर में घुस आया और उसके भाई को पीटकर बुरी तरह घायल कर दिया। मनी ने बताया कि जब उसे पता चला तो वह आया लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। उसी ने पार्षद के बेटे को वहां देखा था। उसने बताया कि इसकी शिकायत थाना डिविजन दो की पुलिस को दे दी गई है। थाना डिवीजन दो के एसएचओ इंस्पेक्टर गुरविंदर सिंह ने बताया कि रिंकल का भाई पार्षद के बेटे का नाम बता रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।