{"_id":"5a9833574f1c1bb06f8b45c4","slug":"201519924055-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामला मैरिज पैलस के अंदर से गिरफ्तार गैंगस्टरो का","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मामला मैरिज पैलस के अंदर से गिरफ्तार गैंगस्टरो का
Updated Thu, 01 Mar 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
‘गैंगस्टरों की इलाके में थी डकैती की योजना’
गांव राजोआना कला मैरिज पैलेस से गिरफ्तार सात गैंगस्टरों का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
थाना सुधार के अधीन आने वाले गांव राजोआना कला के सुखमन मैरिज पैलेस में बुधवार को शादी समारोह दौरान चार जिलों की पुलिस के 165 पुलिस कर्मियों की ओर से गिरफ्तार किए गए सात गैंगस्टरों के बारे में पुलिस ने वीरवार को कई अहम खुलासे किए है। पुलिस ने सातों आरोपियों से अलग-अलग हथियार और 43 कारतूस बरामद किए है। एसएसपी देहात सुरजीत सिंह का कहना है कि मैरिज पैलेस में हथियार लेकर जाने की पाबंदी है। पैलेस से गिरफ्तार किए गए सातों गैंगस्टरो के पास सात अलग-अलग हथियार थे, जिसके चलते मैरिज पैलेस मालिक पर भी मामला दर्ज किया जा रहा है।
एसएसपी देहात सुरजीत सिंह ने बताया कि सभी सात आरोपी शादी समारोह में हवाबाजी करने को ही हथियार लेकर आए थे और इलाके में डकैती की बड़ी वारदात करने की योजना बना रहे थे। पकडे गए सातों आरोपियों की पहचान अर्शदीप सिंह उर्फ बिटटु निवासी महिल कला, जसकंवर सिंह उर्फ रिक्की निवासी महिल कलां, गुरबक्श सिंह उर्फ बिंदर निवासी बरनाला, गुरप्रीत सिंह उर्फ गोरी निवासी बधनी कलां मोगा, बेंअत सिंह पुत्र गुरविंदर सिंह निवासी डाला मोगा, साहिब सिंह पुत्र सतनाम सिंह निवासी कस्बा भडाल, गुरशनजोत सिंह उर्फ दुल्ला निवासी महिला कला के तौर पर हुई है। सभी के खिलाफ थाना सुधार में मामला दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस को आरोपियों से 3 राइफल,2 रिवाल्वर,1 देसी कट्टा व एक टेलिस्कोपिक 38 बोर गन के अलावा 43 कारतूस मिले हैं। इसके अलावा पुलिस ने आरोपियों की स्पार्कियो गाड़ी भी कब्जे में ले ली है। एसएसपी ने बताया कि हाल ही में संगरूर जेल से जमानत पर रिहा हुए बिटटू महिल कला पर कुल 28 मामले दर्ज है। इसके अलावा गुरप्रीत सिंह पर भी असलहा एक्ट व लूट डकैती के के मामले और बेअंत पर तीन मामले पहले से ही दर्ज है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि बुधवार की शाम को पुलिस नें गांव राजोआना कला के सुखमन पैलस में शादी समारोह दौरान ही रेड किया था और वहा शादी समारोह में शामिल होने आए सात गैंगस्टरों को गिरप्तार कर लिया था। शादी समारोह में शामिल हुए मेहमानों को पुलिस की और से एक तरफ कर दिया गया था और गैंगस्टरो को दूसरी और करके पुलिस ने उनके हाथ खडे़ करवा के सरेंडर करने को कहा था। इस दौरान एक गैंगस्टर नें पुलिस पर फायरिंग किया था। गोली पिस्तौल की नाल में ही फंसी रह गई थी।