{"_id":"5a2ac4464f1c1b95188b8a23","slug":"201512752198-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति ने गर्भ गिराया, जेठ ने किया दुराचार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति ने गर्भ गिराया, जेठ ने किया दुराचार
Updated Fri, 08 Dec 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति ने गर्भ गिराया, जेठ ने किया दुराचार
एनआरआई पति, जेठ एवं जेठानी भागे अमेरिका
अमर उजाला ब्यूरो
जगरांव (लुधियाना)।
अनिवासी भारतीय (एनआरआई) पति द्वारा दहेज में 35 लाख रुपये लेने के बावजूद पत्नी का गर्भपात कराने और जेठ द्वारा दुराचार कर वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। जगरांव पुलिस ने मामले में पति, जेठ, जेठानी (तीनों एनआरआई) के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार जगरांव इलाके के गांव की रहने वाली युवती का विवाह 15 मार्च 2017 को अमेरिका से आए अमरप्रीत के साथ हुआ था। विवाह के कुछ दिन बाद ही विवाहिता को दहेज के लिए तंग किया जाने लगा। 28 अप्रैल 2017 को विवाहिता को और दहेज लाने के लिए मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। बेटी का घर बसाने के मकसद से माता पिता ने 20 मई को ससुरालियों को बीस लाख और चार तोले सोने के आभूषण दे दिए। तीन दिन बाद विवाहिता के गर्भवती होने का पता चलने पर पति और ससुराल परिवार ने रिश्तेदारी में एक डॉक्टर को बुला कर उसका गर्भपात करा दिया। इतना ही नहीं विवाहिता के जेठ ने उसे नशीला पदार्थ पिलाकर दुराचार किया और वीडियो भी बनाई। इसके बाद एनआरआई पति, जेठ एवं जेठानी अमेरिका चले गए। बाद में ससुराल के अन्य लोगों ने विवाहिता को घर से बाहर निकाल दिया।
ससुराल पक्ष के अत्याचारों की शिकायत विवाहिता ने जगरांव पुलिस में की है। कार्रवाई न होने पर पीड़िता डीआईजी के समक्ष पेश हुई और डीआईजी ने पुलिस को कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन
पीड़िता ने जगरांव पुलिस पर अभी भी पक्षपात का आरोप लगाया। आरोप है कि रिश्ता कराने वाले बिचौलिए ने भी दो लाख रुपये लिए। बिचौलिए सहित सात अन्य आरोपियों पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।