{"_id":"5c7d5833bdec2214154e8f48","slug":"191551718451-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश कारण नौजवान ने नौजवान का किया बेरहमी के साथ कत्ल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंजिश कारण नौजवान ने नौजवान का किया बेरहमी के साथ कत्ल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रात को घर से निकले युवक का कत्ल
पिता की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज, आरोपी फरार
अमर उजाला ब्यूरो
बरेटा। गांव कुलरियां में बीती रात एक युवक का रंजिश में कत्ल कर दिया। बरेटा थाना प्रमुख शिव चंद के अनुसार मृतक जगतार सिंह (25) के पिता कीड़ू सिंह गांव कुलरियें के नंबरदार भी हैं, के बयान पर महिंद्र सिंह पुत्र सतपाल सिंह निवासी कुलरियां के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रमुख ने बताया कि मृतक के पिता कीड़ू सिंह की तरफ से दर्ज कराए गए बयान पर उसका लड़का जगतार सिंह बरेटा मंडी में कार मेकेनिक का काम करता था और रोज वह वर्कशाप से शाम के समय घर लौटता था। रविवार को शाम भी वह काम से घर आया और रोटी खाने के बाद घर पर बने चौबारे में चला गया। करीब 10 बजे हमें यह कहकर घर से चला गया कि उसे कोई जरूरी काम है, लेकिन जब वह वापस नहीं आया तो परिवार की चिंता बढ़ने लगी। इसके बाद उसने अपने चाचे के लड़के सुखदेव सिंह को सारी बात बताई। उन्होंने गांव में उसकी खोज शुरू की और बस अड्डे की ओर चल पड़े। जब जगत सिंह के घर के नजदीक पहुंचे तो वहां बिजली की रोशनी में देखा कि नीचे पड़े व्यक्ति के सिर में एक युवक ईंट से वार कर रहा था। उस व्यक्ति के पास एक डंडा भी था। जब वह वहां पहुंचे तो देखा कि वह उनका लड़का जगतार सिंह है। उन्होंने कहा कि महिंद्र सिंह पुत्र सतपाल सिंह को उन्होंने हत्या करते हुए देखा है। जब उन्होंने बेटे को हिलाया डुलाया तो वह दम तोड़ चुका था। कीड़ू सिंह के अनुसार महिंद्र सिंह की उनके लड़के जगतार सिंह से पहले भी कई बार तकरार हो चुकी थी और महिंद्र सिंह अक्सर जगतार सिंह को धमकाता रहता था। पुलिस ने महिंद्र सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रमुख शिव चंद ने बताया कि कातिल को जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा।