फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   वेटर का कत्ल करने के मामले में दो काबू

वेटर का कत्ल करने के मामले में दो काबू

Mon, 11 Feb 2019 10:27 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Mon, 11 Feb 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
वेटर का कत्ल करने के मामले में दो काबू
वेटर की हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार
विज्ञापन

पुरानी रंजिश में दिया था वारदात को अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
संगरूर। छह फरवरी को गांव ढींढसा में वेटर की हत्या मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी मुताबिक मूनक के नजदीकी गांव ढींढसा में हुए कत्ल संबंधी मृतक के भाई अमरीक सिंह ने दो आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी थी। उसने बताया था कि उनका छोटा भाई जगतार सिंह (24) 6 फरवरी की शाम को गांव के ही अमनदीप सिंह के साथ शराब पी रहा था। कुछ समय बाद दोनों घर से बाहर चले गए। इसके बाद जगतार पूरी रात घर नहीं लौटा। वह वेटर का काम करने के कारण कई बार रात को घर नहीं लौटता था। अगले दिन उन्हें पता चला कि जगतार सिंह का शव खेत के मोटर वाले कमरे में पड़ा है। जब उन्होंने जाकर देखा तो उसकी गर्दन पर जख्म थे।

थाना मूनक के प्रभारी बलजिंदरपाल पन्नू ने बताया कि घटना की शाम जगतार सिंह निवासी ढींढसा शराब की हालत में आग सेंक रहा था। इसी दौरान गोपाल सिंह और गुरमेल सिंह उसे मोटर वाले कमरे में ले गए और गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। कत्ल का कारण इनके बीच चल रही पुरानी रंजिश थी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed