फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   बरनाला पुलिस को मिली बडी सफलता

बरनाला पुलिस को मिली बडी सफलता

Wed, 30 Jan 2019 10:03 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Wed, 30 Jan 2019 10:03 PM IST
विज्ञापन
बरनाला पुलिस को मिली बडी सफलता
गन हाउस से 14 राइफलें व 50 हजार रुपये चोरी करने के आरोपी काबू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला। पिछले दिनों कस्बा तपा के गन हाउस से 14 राइफलें व 50 हजार की नकदी ले जाने वाले आरोपियों को बरनाला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस मुखी हरजीत सिंह ने बताया कि 25 जनवरी को रात कस्बा तपा में स्थित असलाह की दुकान में सेंध लगाकर आरोपी दुकान से विभिन्न प्रकार की 14 राइफलें व 50 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए थे। एसएसपी ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त कर ली है। उन्होंने बताया कि एसपीडी सुखदेव सिंह विर्क की अगुवाई में सीआईए स्टाफ के इंचार्ज बलजीत सिंह ने आरोपी लवप्रीत सिंह उर्फ लवी निवासी जियोंद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे में से 12 बोर दो नाली दो राइफलें, एक नाली दो राइफलें, एक पंप एक्शन गन, एयर गन, एयर पिस्टल, कारतूस 12 बोर 30, 32 बोर रिवाल्वर के कारतूस, 32 बोर पिस्टल के कारतूस, 22 बोर के 50 कारतूस बरामद किए हैं। जबकि दूसरे आरोपी गोलू सिंह निवासी गिल वाला खूह जियोंद से 12 बोर दो नाली राइफल, 10 कारतूस व एक एयर पिस्टल बरामद किया है। तीसरे आरोपी कर्मजीत सिह उर्फ कर्मा पुत्र गुरमेल सिंह निवासी जियोंद से एक राइफल 12 बोर दो नाली व 10 कारतूस बरामद किए हैं। जबकि आरोपी मनजीत सिंह उर्फ मनी पुत्र बूटा सिंह निवासी जियोंद से एक राइफल एक नाली, 10 कारतूस बरामद किए हैं। एसएसपी हरजीत सिंह ने बताया कि ज्यादा चिंता वाली बात तो यह थी कि आरोपी चुराए गए असलाह से कोई बड़ी वारदात को अंजाम न दे दें, इस कारण इन आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही थी, जिनको चोरी किए हथियारों सहित पकड़ लिया गया और 15 हजार रुपये की नकदी भी बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed