फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पुलिस ने किया हत्या का मामला दर्ज

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पुलिस ने किया हत्या का मामला दर्ज

Sun, 05 Aug 2018 10:12 PM IST
Updated Sun, 05 Aug 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पुलिस ने किया हत्या का मामला दर्ज
लखनऊ, गोंडा एडिशन के लिए
विज्ञापन


गला दबाकर की थी बृज किशोर की हत्या
चार माह बाद आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट, पुलिस ने दर्ज किया हत्या का केस
27 मार्च को गिल रोड नहर के पास मिला था गोंडा के युवक का शव
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। गिल रोड स्थित नहर के पास करीब चार महीने पहले मिले प्रवासी मजदूर बृज किशोर की मौत अचानक नहीं बल्कि किसी ने गला दबाकर उसकी हत्या की थी। हत्या के बाद आरोपियों ने उसका शव नहर किनारे फेंक दिया था। इस बात का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हुआ है। जिसके बाद थाना शिमलापुरी की पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले में आरोपियों की तलाश में जांच में जुट गई है।

थाना शिमलापुरी के इंचार्ज इंस्पेक्टर दविंदर सिंह ने बताया कि 27 मार्च को गिल रोड नहर के पास प्रवासी मजदूर का शव मिला था। पहले तो शव लावारिस हालात में था। जब बाद में जांच की गई तो मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला गोंडा स्थित गांव कलियाणा निवासी बृज किशोर के रूप में हुई। पुलिस ने उस समय 174 के तहत कार्रवाई करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया था। पोस्टमार्टम के दौरान डाक्टरों ने कुछ चीजें जांच के लिए लैब भेजी थी। चार माह के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई। जिसमें साफ लिखा है कि बृज किशोर की मौत गला दबाने से हुई है। इंस्पेक्टर दविंदर सिंह ने कहा कि उन्हें सूचना मिली है कि किसी व्यक्ति ने उसकी हत्या कर शव नहर के पास फेंका था, ताकि शव को नष्ट किया जा सके। अब पुलिस जांच करने में जुटी हुई है कि बृज किशोर की हत्या किस व्यक्ति ने की है। उन्होंने कहा कि जिस फैक्टरी में बृज किशोर काम करता था, वहां के मुलाजिमों से पूछताछ की जाएगी और जांच की जाएगी कि उसकी किसी से दुश्मनी तो नहीं थी। पुलिस उसके फोन कॉल्स भी जांचेगी। उम्मीद है कि जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed