{"_id":"5ac500934f1c1bcc618b566a","slug":"191522860179-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुराली में ड्राइवर को मारपीट कर लूटा था गेहूं से भरा ट्रक, लुधियाना में बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुराली में ड्राइवर को मारपीट कर लूटा था गेहूं से भरा ट्रक, लुधियाना में बरामद
Updated Wed, 04 Apr 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुराली में लुटा गेहूं से भरा ट्रक लुधियाना में बरामद
लुटेरा गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार, तीन साथी फरार
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
ड्राइवर को गलत रास्ता बताने के उसका पीछा कर कुराली में उसे घेर लिया और मारपीट करने के बाद लुटेरा गिरोह के सदस्यों ने गेहूं से भरा ट्रक लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी लुधियाना आ गए। जीपीएस सिस्टम के जरिए मालिकों ने ट्रक ट्रेस कर लिया और लुटेरों का पीछा करते लुधियाना के ताजपुर रोड इलाके में पहुंच गए। ट्रक मालिकों ने लुटेरा गिरोह का एक सदस्य काबू कर लिया, जबकि तीन फरार हो गए।
सूचना मिलने के बाद थाना डिविजन सात के अधीन आती चौकी ताजपुर की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। उसके कब्जे से एक चाबी बरामद की गई। जब पुलिस ने चाबी के बारे में पूछा तो पता चला कि चाबी लूटी हुई महिंद्रा गाड़ी की है। पुलिस ने वह भी आरोपियों के कब्जे से बरामद कर ली। घायल किए गए ड्राइवर की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे कुराली के निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। उसका नाम दविंदर बताया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक ड्राइवर दविंदर दूसरे राज्य से गेहूं से भरा ट्रक लेकर देर रात कुराली के इलाके में पहुंचा। उसे जिस फैक्टरी में जाना था, उसका रास्ता उसे पूरी तरह से पता नहीं था। इसी दौरान वहां महिंद्रा गाड़ी के पास चार युवक खड़े दिखे। उसने उनसे रास्ता पूछा।युवकों ने उसे गलत रास्ता बता दिया। दविंदर गाड़ी लेकर सुनसान इलाके में चला गया। लुटेरों ने उसका पीछा किया और सुनसान जगह पर उसे घेर लिया। इसके बाद युवक गाड़ी से निकाल कर पीटने लगे। उन्होंने ड्राइवर को अधमरा कर वहीं फेंक दिया और गाड़ी लेकर फरार हो गए। वहां से वह सीधे लुधियाना के ताजपुर रोड इलाके में पहुंचे।
विज्ञापन
ट्रक में लगे जीपीएस से ट्रेस कर दबोचा लुटेरा
घायल ड्राइवर दविंदर को सुबह चार बजे कुछ होश आया तो उसने किसी तरह से गाड़ी के मालिकों से संपर्क किया और उन्हें जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने गाड़ी में लगे जीपीएस से ट्रक को ट्रेस किया तो पता चला कि गाड़ी लुधियाना में दाखिल हो चुकी है। उन्होंने जीपीएस में कुछ किया और गाड़ी बंद होनी शुरू हो गई। लुटेरे ताजपुर रोड इलाके में दाखिल हो गए और अमृत धर्म कांटे के पास उनकी गाड़ी बंद हो गई। इस पर लुटेरों ने गाड़ी साइड पर लगा दी। उनके साथ दूसरी गाड़ी में चल रहे दूसरे लुटेरों ने भी अपना वाहन पास ही में खड़ा कर दिया और सभी चाय पीने के लिए निकल गए। इसी दौरान ट्रक मालिक गाड़ी के ट्रेस करते हुए गाड़ी के पास पहुंच गए। वहां से उन्होंने लुटेरों का पीछा किया। जब लुटेरों को गाड़ी मालिकों के आने का पता चला तो वह भाग गए। ट्रक मालिकों ने एक को काबू कर लिया, जबकि बाकी तीन फरार हो गए। जब पुलिस को साथ ले मालिकों ने गाड़ी खोली तो गाड़ी गेहूं से ही भरी हुई थी। एडीसीपी 4 राजवीर सिंह बोपाराय ने बताया कि मामला उनके ध्यान में आया है। पुलिस केस दर्ज कर रही है। बाकी जांच के बाद ही कुछ बताया जा सकेगा।
लूट की गाड़ी में दिया था वारदात को अंजाम
काबू किए गएआरोपी की तलाशी ली तो उसके कब्जे से एक चाबी मिली। इससे पता चला कि आरोपियों के पास एक गाड़ी और है, जो उन्होंने उत्तरप्रदेश से लूटी है। आरोपियों ने उत्तरप्रदेश से गाड़ी लूट कर उस पर जाली नंबर प्लेट लगा दी और उसी गाड़ी में सवार होकर गेहूं से भरे ट्रक के ड्राइवर को घायल कर लूट की वारदात को अंजाम दिया।