{"_id":"5a218f424f1c1b156b8b9aef","slug":"191512148802-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली समारोह में हिस्सा लेने गए कारोबारी के घर लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिल्ली समारोह में हिस्सा लेने गए कारोबारी के घर लाखों की चोरी
Updated Fri, 01 Dec 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली समारोह में हिस्सा लेने गए कारोबारी के घर लाखों की चोरी
ढाई लाख की नकदी, सोने और हीरे के जेवरात भी गायब
घर लौटा परिवार तो पता चली वारदात, पुलिस ने किया मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
दिल्ली में अपने रिश्तेदार के घर समारोह में हिस्सा लेने गए व्यापारी के घर को चोर गिरोह के सदस्यों ने निशाना बनाया। चोर गिरोह के सदस्य घर का ताला तोड़कर अंदर पड़ी ढाई लाख की नकदी, लाखों रुपये के सोने और हीरे के जेवरात साथ ले गए। घटना का पता उस समय चला जब कारोबारी परिवार के साथ दो दिन बाद घर लौटा। सामान बिखरा पड़ा देख उसके होश उड़ गए। उसने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना सराभा नगर की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने इस मामले में कारोबारी कुलवंत राय सिंगला की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपियों का पता लगाने में जुटी हुई है।
एएसआई जसवीर सिंह ने बताया कि कुलवंत राय का खुद का व्यापार है और वह राजगुरु नगर में रहते है। शिकायत मुताबिक उनकी दिल्ली रिश्तेदारी में समारोह था। इसलिए 27 नवंबर को पत्नी पूजा के साथ कुलवंत सिंह दिल्ली रिश्तेदारों के घर समारोह में चले गए। पीछे से घर को लॉक लगा कर गए थे। 29 नवंबर देर शाम लुधियाना वापिस पहंचे। जब घर पहुंचे तो अंदर जाकर देखा की अलमारियों के लॉक टूटे हुए है। सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा है। पुलिस का कहना है कि चोर कुलवंत राय के घर से ढाई लाख रुपये की कीमत के सोने के गहने और डायमंड ज्वेलरी उड़ा ले गए। पुलिस का कहना है कि घर पर कोई सीसीटीवी कैमरे नहीं थे। उन्होने आसपास भी चैक किए मगर कोई कैमरे की फुटेज नहीं मिली है। जिससे चोरी करने आए लोगों के बारे में कोई क्लू हाथ लग सकता। हालांकि, मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच चल रही है।