फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   पर्स झपट भागे स्नैचर, रिक्शा सवार महिला नीचे गिरने से बची

पर्स झपट भागे स्नैचर, रिक्शा सवार महिला नीचे गिरने से बची

Fri, 01 Dec 2017 10:53 PM IST
Updated Fri, 01 Dec 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
पर्स झपट भागे स्नैचर, रिक्शा सवार महिला नीचे गिरने से बची
रिक्शा सवार महिला से पर्स झपट भागे स्नैचर, गिरने से बची
विज्ञापन

बाइक सवार दो युवकों ने मोती नगर इलाके में की वारदात
पर्स में 800 रुपये, मोबाइल और अन्य सामान, मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
रिक्शे पर सवार हो कर घर जा रही महिला से मोती नगर इलाके में दो बाइक सवार युवकों ने पर्स झपट लिया। एकाएक पर्स झपटने से महिला का संतुलन बिगड़ गया। वह रिक्शा से गिरते-गिरते बची। हालांकि, बाइर्क्स पर्स छीन फरार हो गए। महिला का कहना है कि पर्स में 800 रुपए, एक मोबाइल और अन्य सामान था। फिलहाल थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस ने अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
मोती नगर, नजदीक हरिओम मंदिर के पास रहने वाली नीशू कक्कड़ ने बताया कि वारदात 30 नंबवर शाम की है। वह किसी काम से चंडीगढ़ रोड़ की तरफ गई थी। जब शाम को रिक्शा पर वापिस आ रही थी। वर्धमान चौक से जब मोती नगर स्थित एवरेस्ट स्कूल के पास पहुंची, तब अचानक पीछे से दो बाइक सवार युवक आए। बाइक के पीछे बैठे युवक ने झपटा मार कर उसके हाथों से पसज् छीन लिया। उसके पर्स में 800 रुपये, मोबाइल और सामान था। महिला का कहना है कि वारदात के समय वह रिक्शा से गिरने से बच गई। इस बीच एक युवक ने आरोपियों का पीछा भी किया। मगर आरोपी फरार हो गए। उधर, जांच अधिकारी एएसआई सोहन लाल का कहना है कि इलाके में सीसीटीवी कैमरे चैक किए जा रहे है। जांच चल रही है।
विज्ञापन

सवारी से ऑटो गैंग मोबाइल ले उड़े
अशोक नगर के रहने वाले दीपक कुमार से ऑटो गैंग ने मोबाइल लूट लिया। दीपक की शिकायत पर सलेम टाबरी की पुलिस ने मामला दर्ज किया है। दीपक का कहना है कि उसने शिवपुरी से ग्रीन लैंड का ऑटो किया था। तब ऑटो में दो युवक और बैठे हुए थे। जब ऑटो मंडी के पास पहुंचा तो आरोपियों ने जबरन उसका मोबाइल छीन लिया और ऑटो लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed