{"_id":"5c5efebcbdec2273923c213f","slug":"181549729468-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशापूर्ति के लिए खुद भी नशा तस्करी के धंधे में उतर गई महिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशापूर्ति के लिए खुद भी नशा तस्करी के धंधे में उतर गई महिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशे के लिए तस्कर बन गई महिला
आरकेस्ट्रा ग्रुप में करती है काम, नशे के लिए कम पड़ जाते थे पैसे
एंटी नारकोटिक्स पुलिस ने अदालत में किया पेश भेजा गया जेल
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। आरकेस्ट्रा ग्रुप में काम करने के दौरान नशे की दलदल में फंसी युवती ने लत पूर्ति के लिए खुद को तस्करी के धंधे में उतार लिया। महिला महानगर के ही तस्कर से हेरोइन लेकर आगे सप्लाई करती थी और खुद भी नशा करती थी। एंटी नारकोटिक्स सेल की पुलिस ने गांव डाबा स्थित गिल डेयरी के पास नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी महिला के कब्जे से दस ग्राम हेरोइन बरामद की। पुलिस ने इस मामले में सतगुरु नगर निवासी पूजा रानी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी एसआई मेजर सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी ने डाबा रोड पर नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान आरोपी महिला वहां से पैदल ही जा रही थी। पुलिस पार्टी को देख घबरा गई और पीछे मुड़ गई। पुलिस ने शक पर आरोपी पूजा को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से दस ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
पुलिस पूछताछ में पता चला कि महिला का तलाक हो चुका है और बच्चे पति के पास रहते है। आरोपी महिला आरकेस्ट्रा ग्रुप में काम करती थी और वहीं से नशे के दल दल में फंस गई। नशे के लिए महिला महानगर के ही तस्करों से हेरोइन लेकर सप्लाई करती थी। जो फायदा होता उससे खुद नशा करती थी। पुलिस ने आरोपी महिला को शनिवार अदालत में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। जांच कर पता लगा रही है कि वह किन लोगों से नशा लेकर आगे सप्लाई करती थी।