फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   घरेलू विवाद के चलते साले ने जीता पर किया कातिलाना हमला

घरेलू विवाद के चलते साले ने जीता पर किया कातिलाना हमला

Thu, 19 Jul 2018 10:00 PM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
घरेलू विवाद के चलते साले ने जीता पर किया कातिलाना हमला
घरेलू विवाद में जीजा के पेट में चाकू घोंपा
विज्ञापन

साले और ससुर के झगड़े में गया था बीच बचाव कराने
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज किया मामला, आरोपी फरार
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। ससुर और साले के बीच घरेलू विवाद में बीच बचाव कराने पहुंचे एक व्यक्ति के पेट में उसके साले ने चाकू घोंप दिया। वार करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल को सीएमसी अस्पताल में दाखिल कराया गया। घायल की पहचान अमृतसर के संजीव कुमार के रुप में हुई है। संजीव की हालत अब खतरे से बाहर है। पुलिस ने संजीव की शिकायत पर उसके साले राजेंद्र कुमार निवासी गणेश नगर के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
संजीव कुमार की शिकायत के मुताबिक वह 11 जुलाई को लुधियाना स्थित अपने ससुराल आया था। इस दौरान वह अपने ससुर की गणेश नगर स्थित फैक्टरी में चला गया। संजीव कुमार के मुताबिक जब वह फैक्टरी पहुंचा तो वहां उसका साला राजिंदर कुमार अपने पिता मोटू राम के साथ झगड़ा कर रहा था। संजीव कुमार ने बीच बचाव करने की कोशिश की तो रजिंदर ने अपने हाथ में पकड़ा चाकू अपने जीजा के पेट में घोंप दिया।
विज्ञापन

--कोट--
घायल संजीव की हालत पहले से ठीक बताई जा रही है। संजीव कुमार के बयान लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी राजिंदर कुमार की तलाश कर रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मोहन सिंह, एएसआई, थाना डिवीजन तीन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed