{"_id":"5b48da3c4f1c1b45748b4645","slug":"181531501116-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश भेजने के नाम पर नितिश घई पर एक ओर धोखाधड़ी का मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विदेश भेजने के नाम पर नितिश घई पर एक ओर धोखाधड़ी का मामला दर्ज
Updated Fri, 13 Jul 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नीतिश घई पर एक और धोखाधड़ी का मामला दर्ज
आरोपी महानगर पुलिस की हिरासत में, कई और शिकायतें आ सकती हैं सामने
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। विदेश भेजने के नाम पर पंजाब के साथ साथ आस-पास के राज्यों के लोगों को लाखों की चपत लगाने वाले ठग ट्रेवल एजेंट नीतिश घई पर थाना डिवीजन आठ की पुलिस ने एक और मामला दर्ज किया है। इस बार उसके खिलाफ कनाडा भेजने के नाम पर 50 हजार रुपये ऐंठने का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने इस मामले में पटियाला के गांव चंदाराल खरोट निवासी सुखविंदर सिंह की शिकायत पर पुलिस ने महावीर जैन कालोनी के रहने वाले नीतिश घई और उसके एक साथी सोनू सूद के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। नीतिश को तो महानगर की पुलिस ने गिरफ्तार कर रखा है। पुलिस अब उसे प्रोडक्शन वारंट पर लेगी। पुलिस आरोपी सोनू का पता लगाने में जुटी हुई है।
सुखविंदर सिंह द्वारा पुलिस के पास दर्ज शिकायत के मुताबिक वह विदेश जाना चाहता था। उसकी मुलाकात आरोपियों के साथ हुई। आरोपियों ने उसे कनाडा भेजने का झांसा दिया और उससे दो बार पचास हजार रुपये ले लिए। दिसंबर 2017 में आरोपियों ने पैसे लेकर उसे भेजने का झांसा दे दिया। कुछ समय बीतने के बाद आरोपियों ने टाल मटोल शुरू कर दी। जब उन्होंने अपने पैसे मांगे तो आरोपियों ने साफ तौर पर मना कर दिया। जिसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी नीतिश घई और सोनू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।