{"_id":"5ae897ed4f1c1ba0098b76b1","slug":"181525192685-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो भाईयों की हत्या का मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो भाईयों की हत्या का मामला
Updated Tue, 01 May 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
जन्मदिन मनाने जम्मू से छुट्टी लेकर आए थे जरनैल सिंह
दो भाइयों की हत्या मामले में आरोपी अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा।
जिले के गांव बीबी वाला में जमीन विवाद में की दो सगे भाइयों की हत्या मामले के आरोपी 24 घंटे के बाद भी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। थाना नथाना पुलिस ने मृतक मुख्तयार सिंह के बेटे बलजीत सिंह के बयान पर राम सिंह, दर्शन सिंह, गुरमीत सिंह और गुरप्रीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया था। मृतक दोनों भाइयों में से जरनैल सिंह जम्मू के कुपवाड़ा में और मुख्तयार सिंह बठिंडा में सेना की एमईएस ब्रांच में काम करते थे। जरनैल का आज जन्मदिन था, जिसे मनाने के लिए वह जम्मू से छुट्टी लेकर बठिंडा अपने गांव परिजनों के पास आए थे।
मुख्तयार के बेटे बलजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि राम सिंह के साथ उसके पिता का बीते लंबे समय से जमीन विवाद चल रहा था। उसने बताया कि जब उसके पिता और चाचा जरनैल सोमवार सुबह खेत गए तो वहां पर पहले से मौजूद राम सिंह ने अपने दो भाइयों और बेटे से मिलकर उसके पिता व चाचा पर गोलियां चला दीं। इससे दोनों की मौत हो गई। थाना नथाना प्रभारी इंस्पेक्टर भूपिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस आरोपियों के गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। उनकी गिरफ्तारी के बाद ही घटना में इस्तेमाल किए गए हथियार बरामद होंगे।