फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   पटवारी के साथ मिलीभुगत कर एक व्यक्ति ने अन्य किसान की जमीन

पटवारी के साथ मिलीभुगत कर एक व्यक्ति ने अन्य किसान की जमीन

Wed, 04 Apr 2018 10:12 PM IST
Updated Wed, 04 Apr 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
पटवारी के साथ मिलीभुगत कर एक व्यक्ति ने अन्य किसान की जमीन
पटवारी समेत दो पर धोखाधड़ी का केस
विज्ञापन

किसी और की जमीन दिखाकर लिया था पांच लाख का लोन
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा।
जिले के गांव कल्याण सुक्खा में एक व्यक्ति ने पटवारी से मिलकर किसी अन्य किसान की जमीन अपने नाम दिखाकर बैंक से लाखों का लोन ले लिया। जब मामला खुला तो नथाना पुलिस ने पीड़ित किसान भगवंत सिंह की शिकायत पर आरोपी निरंजन सिंह, पटवारी भोज राज के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं अपने पर केस दर्ज होने का पता चलते ही आरोपी और पटवारी भूमिगत हो गए हैं।
थाना नथाना पुलिस को दर्ज करवाए ब्यान में किसान भगवंत सिंह निवासी न्योर ने बताया कि निरंजन सिंह ने अपने जान पहचान वाले पटवारी भोज राज के साथ मिलकर कुछ समय पहले उसके नाम वाली जमीन को अपने नाम पर गलत तरीके से दिखाकर एक बैंक से पांच लाख का लोन ले लिया। इसके बारे में उसे तब पता चला जब उसकी जमीन पर लिया हुआ लोन आरोपी ने नहीं भरा। इसके बाद बैंक वालों ने उसके साथ संपर्क साधा। इसके बाद उसने तुरंत पुलिस के पास आरोपी निरंजन सिंह और उसके साथी पटवारी भोज राज के खिलाफ शिकायत दी थी।
विज्ञापन

थाना नथाना पुलिस के एएसआई वीरा सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद जांच की तो पाया गया कि आरोपियों ने किसान भगवंत सिंह की जमीन को अपने नाम पर गलत तरीके दिखाकर लाखों का लोन प्राप्त कर किसान के साथ धोखाधड़ी की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी निरंजन सिंह और पटवारी भोज राज के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत धोखाधड़ी का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed