{"_id":"5a9ad62d4f1c1b28428b845a","slug":"181520096813-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पढ़ाई में कमजोर छात्र ने नहर में कूद की आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पढ़ाई में कमजोर छात्र ने नहर में कूद की आत्महत्या
Updated Sat, 03 Mar 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहर में कूदकर छात्र ने की आत्महत्या
दो दिन पहले एक्टिवा लेकर निकला था शनिवार सुबह मिला शव
अमर उजाला ब्यूरो
हलवारा (लुधियाना)।
थाना सराभा नगर के गांव सनेत से लापता 11वीं के छात्रा भुरजीत सिंह का शव शनिवार को एयरफोर्स स्टेशन हलवारा के पास से गुजरती अबोहर ब्रांच नहर से गांव सुधार से बरामद हुआ। शुक्रवार को भुरजीत की एक्टिवा गांव नारंगवाल के पास नहर किनारे मिलने के बाद थाना डेहलों में उसकी गुमशुदगी संबंधी मामला दर्ज किया गया था। 28 फरवरी को घर से एक्टिवा लेकर निकला भुरजीत पढ़ाई में कमजोर होने के कारण परेशान रहता था। थाना डेहलों की पुलिस ने सिविल अस्पताल डेहलों में शव का पोस्टमार्टम करवाया। मृतक भुरजीत के भाई हरजीप सिंह के ब्यान पर डेहलों पुलिस ने कार्रवाई कर दी है।
हरदीप ने अपने बयान में कहा है कि 18 वर्षीय भुरजीत पढ़ाई में कमजोर होने के चलते भारी मानसिक दबाव में रहता था। घर में लापता होने के दिन भुरजीत ने कहीं से शराब पी ली थी। नशे में धुत भुरजीत एक्टिवा लेकर कहीं चला गया और वापस नहीं आया। दो मार्च को नारंगवाल गांव के पास नहर किनारे भुरजीत की एक्टिवा मिलने के बाद थाना डेहलों की पुलिस ने मामला दर्ज किया। शनिवार को उसका शव गांव सुधार में अबोहर ब्रांच नहर में बरामद हुआ। थाना डेहलों के थानेदार बलवीर सिंह ने बताया कि मृतक भुरजीत सिंह का विसरा जांच के लिए भेजा जा रहा है। जांच में कुछ अन्य तथ्य सामने आने के बाद धारा में बढ़ोतरी भी की जा सकती है। उन्होंने बताया कि भुरजीत को पढ़ाई की टेंशन रहती थी। हर रोज जिम जाकर एक्सरसाइज करने वाला भुरजीत पढ़ाई की टेंशन के चलते शराब पीने लगा था। यहीं फिलहाल उसके आत्महत्या किए जाने की वजह लग रही है।