फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   पांच पर ठगी का मामला दर्ज

पांच पर ठगी का मामला दर्ज

Mon, 29 Apr 2019 10:12 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
पांच पर ठगी का मामला दर्ज
बरनाला। थाना सिटी-1 की पुलिस ने फर्जी दस्तावेज के तहत 48 लाख की ठगी करने के मामले में पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी दर्शन सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता तुनीर जिंदल पुत्र राजेश कुमार निवासी केसी रोड बरनाला ने बताया कि उसने एक 17 मरले का प्लाट प्रिया बांसल से 48 लाख रुपये में खरीदा था। शिकायतकर्ता को बाद में पता लगा कि प्रिया बांसल निवासी चूहड़ चक्क, सीमा बांसल, भूषण कुमार, अश्वनी कुमार निवासी चूहड़चक्क, गगन निवासी बरनाला ने जाली व फर्जी दस्तावेज तैयार कर वह 17 मरले का प्लाट शिकायतकर्ता को बेचा है। इस तरह वह प्लाट के जाली फर्जी दस्तावेज दिखाकर शिकायतकर्ता के साथ 48 लाख रुपये की ठगी कर गए। थाना प्रभारी दर्शन सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता तुनीर जिंदल के बयान के आधार पर पांच व्यक्तियों प्रिया बांसल निवासी चूहड़ चक्क, सीमा बांसल, भूषण कुमार, अश्वनी कुमार निवासी चूहड़चक्क, गगन निवासी बरनाला के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed