फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   अधिक नशा करने से युवक की मौत, दोस्तों पर मामला दर्ज

अधिक नशा करने से युवक की मौत, दोस्तों पर मामला दर्ज

Mon, 04 Mar 2019 10:25 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Mon, 04 Mar 2019 10:25 PM IST
विज्ञापन
अधिक नशा करने से युवक की मौत, दोस्तों पर मामला दर्ज
अधिक नशा करने से युवक की मौत
विज्ञापन

दोस्तों पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज, आरोपियों की तलाश शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। छावनी मोहल्ला इलाके में रहने वाले करण (17) ने रविवार की देर रात को अधिक नशा कर लिया। सोमवार सुबह करीब तीन बजे उसकी तबीयत खराब हो गई और परिजन उसे इलाज के लिए ले गए। जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि करण के तीन दोस्त उसे बुलाकर ले गए और नशे का सेवन करवाकर घर छोड़ गए। नशे की ओवरडोज से ही करण की हालत खराब हुई है। सूचना मिलने के बाद थाना डिविजन चार की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच के बाद करण की मां प्रीतो की शिकायत पर उसके दोस्त आकाश, लखन और बोबी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर शमशेर सिंह ने बताया कि करण की मां प्रीतो ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि करण कोई काम नहीं कर रहा था। रविवार शाम को वह घर पर ही था। इसी दौरान तीनों आरोपी उसे बुलाने के लिए आए। कुछ समय बातें करने के बाद वह उसे अपने साथ ले गए। सभी ने मिलकर नशे का सेवन किया। करण ने नशे की ओवरडोज ले ली। जिसके बाद वह लड़खड़ाने लगा तो तीनों आरोपी उसे घर छोड़कर चले गए। सोमवार अलसुबह करीब तीन बजे उसकी तबीयत खराब होने लगी। परिजन करण को इलाज के लिए पास के निजी अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। एसआई शमशेर सिंह ने बताया कि आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। तीनों को गिरफ्तार करने के बाद ही पता चलेगा कि करण ने कौन से नशे का सेवन किया है। बाकी पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव भेज दिया है। जिसका विसरा जांच के लिए भेजा जाएगा। उसकी रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि किस कारण उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed