{"_id":"5b6dbda04f1c1b923e8b64f4","slug":"171533918624-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्जी लेने गया नेपाली नौकर एक्टिवा लेकर हुआ फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सब्जी लेने गया नेपाली नौकर एक्टिवा लेकर हुआ फरार
Updated Fri, 10 Aug 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
नेपाली नौकर एक्टिवा लेकर फरार, केस दर्ज
लुधियाना। एक होजरी फैक्टरी में काम करने वाला नेपाली नौकर अपने मालिक की एक्टिवा सब्जी लेने के बहाने लेकर फरार हो गया। होजरी मालिक प्रदीप कुमार ने की शिकायत पर थाना डिविजन चार की पुलिस ने नेपाली नौकर करण के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दी गई शिकायत अमरपुरा इलाके में रहने वाले प्रदीप कुमार ने बताया कि दरेसी में उसकी होजरी फैक्टरी है। उसके पास आरोपी करण काफी समय से काम करता था। वह अक्सर उसकी एक्टिवा लेकर चला जाता था और सामान लेकर वापस आ जाता था। प्रदीप का कहना है कि वह आफिस के काम से ही कुछ दिनों के लिए उत्तरप्रदेश गया था। पीछे से उसे पता चला कि करण एक्टिवा ले गया था औरअभी तक वापिस नहीं आया। उसका मोबाइल भी बंद है। इस पर उसने पुलिस को शिकायत दी। जांच अधिकारी एएसआई गुरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने नेपाली नौकर करण के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश की जा रही है।