फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   रिंकल हत्याकांड : पुलिस के सामने ही सीएम आवास पर प्रदर्शन के लिए निकले लोग

रिंकल हत्याकांड : पुलिस के सामने ही सीएम आवास पर प्रदर्शन के लिए निकले लोग

Mon, 23 Jul 2018 10:40 PM IST
Updated Mon, 23 Jul 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
रिंकल हत्याकांड : पुलिस के सामने ही सीएम आवास पर प्रदर्शन के लिए निकले लोग
रिंकल हत्याकांड : सीएम आवास पर प्रदर्शन के लिए निकले लोग
विज्ञापन

कांग्रेसी पार्षद गुरदीप नीटू का बेटा सन्नी पांच दिन के पुलिस रिमांड पर
नीटू की गिरफ्तारी तक न होगा पोस्टमार्टम और न ही संस्कार : मनी खेड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। अमरपुरा इलाके में सोमवार को माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब भाजपा समर्थक रिंकल खेड़ा के परिजन मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के पटियाला स्थित मोती महल के बाहर प्रदर्शन करने के लिए निकले। रिंकल के घर के बाहर तैनात पुलिस कर्मचारियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन वह निकल गए। उससे पहले रिंकल के परिजनों ने अमरपुरा पुली पर प्रदर्शन किया और कांग्रेसी पार्षद गुरदीप नीटू को गिरफ्तार करने की मांग की। परिजनों ने लगातार पांचवें दिन भी अपना प्रदर्शन जारी रखा। कांग्रेसी पार्षद के बेटे सन्नी के गिरफ्तार होने के बावजूद प्रदर्शनकारी न तो पोस्टमार्टम कराने को मान रहे हैं और न ही संस्कार करने को। पुलिस अधिकारी लगातार उन्हें मनाने में लगे हुए है, लेकिन वह कांग्रेसी पार्षद गुरदीप नीटू की गिरफ्तारी चाहते है। प्रदर्शनकारियों को कहीं रास्ते में रोकने के लिए महानगर पुलिस के मुलाजिमों की गाड़ियां भी उनके पीछे हैं। पुलिस ने रिंकल हत्याकांड में गिरफ्तार किए गए मुख्य आरोपी गुरदीप सिंह नीटू के बेटे सन्नी को सोमवार को अदालत में पेश किया। जहां से उसे पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस आरोपी सन्नी से पूछताछ कर उसके बाकी साथियों का पता लगाने में जुटी हुई है।
नीटू को गिरफ्तार करे पुलिस तो ही होगा पोस्टमार्टम
मृतक रिंकल खेड़ा के भाई मनी खेड़ा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी सन्नी को तो गिरफ्तार कर लिया, लेकिन गुरदीप सिंह नीटू अभी फरार है। जब तक वह बाहर है उसके परिवार पर खतरा बना रहेगा। पुलिस उसे गिरफ्तार करे। जब तक पुलिस पार्षद नीटू को गिरफ्तार नहीं करती तब तक न तो रिंकल का पोस्टमार्टम कराया जाएगा और न ही उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा। मनी खेड़ा ने बताया कि अभी तो वह अकेले साथियों के साथ पटियाला स्थित सीएम के घर के बाहर प्रदर्शन करने जा रहे है। अगर पुलिस ने पार्षद नीटू को गिरफ्तार न किया तो शव लेकर भी वहां जाया जाएगा और प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन कर सीएम को बताया जाएगा कि उनके राज में कांग्रेसी क्या जुल्म कर रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस छावनी में तबदील रहा पूरा इलाका
रिंकल के परिजनों द्वारा प्रदर्शन की कॉल के बाद पुलिस अधिकारी सोमवार को वहां पहुंच गए। पुलिस ने पूरा इलाका पुलिस छावनी में तबदील कर दिया। पहले तो पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माने। वहां पर प्रदर्शन करने के बाद प्रदर्शनकारी सीएम आवास के लिए निकलने लगे तो पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन वह गाड़ियों में बैठ कर वहां से निकल गए। सीएम आवास पर शव रख प्रदर्शन करने की धमकी के बाद पुलिस ने अमरपुरा इलाके के साथ साथ सीएमसी अस्पताल के चारों तरफ पुलिस फोर्स लगा दी, ताकि प्रदर्शनकारी सीएमसी अस्पताल से उनकी इजाजत के बिना शव भी न ले सकें। पुलिस सीएमसी अस्पताल के प्रशासन से भी बात कर रही है कि उनकी इजाजत के बिना शव किसी को न सौंपा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे अकाली नेता
रिंकल हत्याकांड के चौथे दिन पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के राजनीतिक सलाहकार महेश इंद्र सिंह गरेवाल रिंकल के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों सदस्यों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। गरेवाल ने परिवार वालों को आश्वासन दिया कि अकाली दल इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़ा है। अगर परिवार को किसी चीज की जरूरत पड़ेगी तो उन्हें मुहैया करवाई जाएगी। उन्होंने कहां कि कांग्रेस सरकार के डेढ़ साल के कार्यकाल में पंजाब को जंगल राज बना दिया है। पंजाब में कानून नाम की कोई चीज नहीं बची है।

किसी के दबाव में नहीं की जाएगी कार्रवाई : डीसीपी
रिंकल हत्याकांड में पुलिस कमिश्नर डॉ. सुखचैन सिंह द्वारा बनाई गई एसआईटी के प्रमुख डीसीपी अश्वनी कपूर ने बताया कि आरोपी सन्नी पांच दिन के पुलिस रिमांड पर है। प्रदर्शनकारी कहीं पर भी जाकर प्रदर्शन करे। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। एसआईटी किसी के दबाव में आकर काम नहीं करेगी। इस मामले में स्पष्ट जांच की जाएगी और हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed