फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   पुलिस वाले को भी चोरों ने नहीं छोड़ा :

पुलिस वाले को भी चोरों ने नहीं छोड़ा :

Fri, 08 Dec 2017 10:34 PM IST
Updated Fri, 08 Dec 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
पुलिस वाले को भी चोरों ने नहीं छोड़ा :
कांस्टेबल की बहन की शादी से जेवर से भरा बैग चोरी
विज्ञापन

चार महिलाओं के साथ आई बच्ची ने उठाया बैग और आटो में बैठ कर फरार
एक सप्ताह पहले गांव गिल के गुरुद्वारा साहिब में हुए थे आनंद कारज
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
गांव गिल में करीब एक सप्ताह पहले पंजाब पुलिस में बतौर कांस्टेबल तैनात एक मुलाजिम की बहन की शादी में चोर गिरोह के सदस्यों ने भीड़ का फायदा उठा कर जेवरात से भरा बैग चोरी कर लिया। घटना का पता उस समय चला जब कांस्टेबल के परिजन बैग ढूंढने लगे। बाद में गुरुद्वारा साहिब के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की गई तो सभी लोग हैरान हो गए। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के मुताबिक करीब नौ साल की एक बच्ची बैग लेकर जाते हुए नजर आ रही है। जब आनंद कारज से पहले की फुटेज चैक की गई तो पता चला कि बच्ची अकेली नहीं थी बल्कि वह चार महिलाओं और एक व्यक्ति के साथ आई थी। वारदात के छह दिनों बाद जाकर थाना सदर की पुलिस ने अज्ञात महिलाओं और व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
प्रीत नगर इलाके में रहने वाला जय सिंह पंजाब पुलिस में बतौर कांस्टेबल तैनात है। तीन दिसंबर को उसकी बहन सिमरजीत कौर की शादी थी। बारात मुल्लांपुर से आई थी। गांव गिल स्थित गुरुद्वारा साहिब हलदीवाला में आनंद कारज था। शिकायकर्ता के मुताबिक जब आनंद कारज चल रहे थे, तब कुछ बैग साइड पर रखे हुए थे। तब अचानक एक लाल रंग का बैग चोरी हो गया। उस बैग में कैश और गहने थे। इसी दौरान एक बच्ची चार महिलाओं के साथ गुरुद्वारा साहिब में दाखिल होती है।
विज्ञापन

वह चुपचाप बैग उठा कर अपने साथ आने वाली चार महिलाओं के साथ वहां से निकल जाती है। जब बाद में बैग उठाने लगे तो पता चला कि जेवरात से भरा बैग तो वहां है ही नहीं। सभी रिश्तेदारों से बैग के बारे में पूछा गया, लेकिन किसी को बैग के बारे में पता नहीं चला। जब सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी गई तो सभी को पता चला कि बच्ची बैग ले गई है। पीड़ित परिवार ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दी ताकि आरोपी जल्द ही पुलिस के हाथ आ सके। जांच अधिकारी हरनेक सिंह ने बताया चोरी हुए लाल रंग के बैग में कितने के गहने थे और कैश कितना था, शिकायतकर्ता ने इसका ब्यौरा नहीं दिया है। सीसीटीवी फुटेज मिली है। फुटेज की लेकर जांच की जा रही है। अज्ञात महिलाओं और व्यक्ति के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed