{"_id":"59610c1d4f1c1bb5568b4606","slug":"171499532317-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुद को सीआईए मुलाजिम बता बेहड़े में घुसे लुटेरे, सामान लूट कर हो गए फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खुद को सीआईए मुलाजिम बता बेहड़े में घुसे लुटेरे, सामान लूट कर हो गए फरार
Updated Sat, 08 Jul 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीआईए मुलाजिम बताकर जेवर, सामान लूटा
लुधियाना। डाबा रोड स्थित ढिल्लो कालोनी में शनिवार की दोपहर कार सवार करीब दस लुटेरा गिरोह के सदस्यों ने खुद को सीआईए का मुलाजिम बता एक बेहड़े पर हमला कर दिया। आरोपियों ने शराब तस्करी के आरोप में छापामारी के नाम पर मजदूरों के क्वाटरों से सोने, चांदी के जेवर सामान लूट लिया और वहां मौजूद महिलाओं को मारपीट कर फरार हो गए। जब तक इलाके के लोगों को इसके बारे में पता चलता तो आरोपी वहां से फरार हो गए थे। इसी दौरान सूचना मिलने के बाद पुलिस के आलाधिकारी और थाना डाबा की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने वहां मौजूद लोगों से बातचीत कर जांच शुरू कर दी है।
प्रत्यक्षदर्शी कमलजीत कौर ने बताया कि ढिल्लो कालोनी में वार्ड नंबर 74 में प्रवासी मजदूरों के लिए बेहड़ा बना है। वहां नौ कमरे नीचे और नौ कमरे ही पहली मंजिल पर बने हैं। शनिवार की दोपहर को बेहड़े के बाहर दो गाड़ियां आकर रुकी और उसमें से करीब दस के करीब लोग उतरे। उन्होंने इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति को बताया कि वह सीआईए स्टाफ से आए है और शराब तस्करी के आरोप में बेहड़े में छापामारी करनी है। उक्त लोगों वहां पर छापामारी करने के लिए सीढ़ी ली और सीढ़ी के जरिये ऊपर पहली मंजिल पर बने क्वाटरों में चले गए।
वहां पर आरोपियों ने एक-एक कर मजदूरों के कमरे से सामान उठाना शुरू कर दिया। महिलाओं ने विरोध किया तो आरोपियों ने उन्हें मारपीट कर सोने चांदी के जेवरात भी लूट कर ले गए। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी कारों में सवार होकर चले गए। कमलजीत कौर ने कहा कि जब वहां शोर मचा तो लोग समझ पाए। तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। एडीसीपी संदीप गर्ग ने का कहना है कि आरोपियों के सीआईए मुलाजिम बताने की कोई बात सामने नहीं आई है और न ही पुलिस मुलाजिम बताने की कोई बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।