फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   कई मामलों में वांछित गैंगस्टर सुक्खा बाड़ेवालिया चढ़ा पुलिस के हत्थे

कई मामलों में वांछित गैंगस्टर सुक्खा बाड़ेवालिया चढ़ा पुलिस के हत्थे

Fri, 23 Jun 2017 11:03 PM IST
Updated Fri, 23 Jun 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
कई मामलों में वांछित गैंगस्टर सुक्खा बाड़ेवालिया चढ़ा पुलिस के हत्थे
गैंगस्टर सुक्खा बाड़ेवालिया गिरफ्तार
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पिस्तौल और गोलियां बरामद की
कई मामलों में था वांछित, आरोपी पुलिस रिमांड पर
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
हत्या, लूटपाट सहित कई आपराधिक मामलों में लंबे समय से वांछित गैंगस्टर सुखप्रीत सिंह उर्फ सुक्खा बाड़ेवालिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को हंबड़ा रोड से गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 32 बोर की पिस्तौल, चार कारतूस और स्विफ्ट कार बरामद की गई है। आरोपी सुक्खा बाड़ेवालिया को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस ने हंबड़ा रोड वाई ब्लाक के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान सूचना मिली कि गैंगस्टर सुक्खा बाड़ेवालिया स्विफ्ट कार में जा रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस बुलेट प्रूफ गाड़ी में सुक्खा को गिरफ्तार करने चल पड़ी। बुलेट प्रूफ गाड़ी का इस्तेमाल इसलिए किया गया ताकि अगर गैंगस्टर सुक्खा फायरिंग करे तो पुलिस मुलाजिमों को कुछ न हो। पुलिस ने हंबड़ा रोड वाई ब्लाक के पास नाकाबंदी कर दी। इसी दौरान आरोपी वहां से गुजरने लगा तो नाकाबंदी को देख कर उसने गाड़ी घुमा ली। पुलिस ने आरोपी का पीछा कर उसकी घेराबंदी की। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से हथियार बरामद किए गए।
विज्ञापन

गैंगस्टर सुक्खा पर दर्ज हैं कई आपराधिक मामले
गैंगस्टर सुक्खा बाड़ेवालिया पर महानगर के कई थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ हत्या के दो, हत्या के प्रयास के नौ, लूटपाट और मारपीट व धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं। आरोपी कई मामलों में भगौड़ा घोषित था। कुछ समय पहले जवद्दी इलाके में गोलियां चलाने में भी पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed