फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   एसिड अटैक मामला : दोनों लड़कियों में चल रही थी रंजिश, शादीशुदा ने डाला था सहेली पर तेजाब

एसिड अटैक मामला : दोनों लड़कियों में चल रही थी रंजिश, शादीशुदा ने डाला था सहेली पर तेजाब

Mon, 29 Apr 2019 10:15 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
एसिड अटैक मामला : दोनों लड़कियों में चल रही थी रंजिश, शादीशुदा ने डाला था सहेली पर तेजाब
एसिड अटैक मामला: विवाहित सहेली ने डाला था युवती पर तेजाब
विज्ञापन

लुधियाना। कोट मंगल सिंह नगर इलाके में दो दिन पहले हुए एसिड अटैक में युवतियों पर तेजाब किसी और ने नहीं बल्कि दोनों युवतियों की आपसी रंजिश थी और शादीशुदा युवती ने अपनी सहेली को सबक सिखाने के लिए उस पर तेजाब डाला था। तेजाब उसके खुद के ऊपर भी पड़ गया, जिसके बाद दोनों झुलस गई। दोनों ने एक बार कहानी बना दी कि बाइक सवार दो युवकों ने उन पर तेजाब डाला था। तेजाब डालने के बाद दोनों वहां से फरार होने में कामयाब हो गए। पुलिस इधर उधर जांच करती रही और सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालती रही, लेकिन कुछ नहीं मिला। जब पुलिस ने खुद मामले की जांच की तो कई हैरानी वाली बातें सामने आई। इसके बाद पुलिस को पूरी कहानी का पता चला। अब पुलिस तेजाब डालने वाली लड़की पर मामला दर्ज करने की तैयारी में जुटी है।
तेजाब से झुलसी दोनों एक दूसरे की सहेलियां थी। दोनों का आपस में किसी बात को लेकर रंजिश चल रही थी। लेकिन दोनों एक दूसरे के खिलाफ कुछ बोल नहीं रही थी। शादीशुदा युवती ने अपनी सहेली को सबक सिखाने के लिए प्लानिंग बनाई। प्लानिंग के तहत वह उसे कोट मंगल सिंह नगर इलाके में ले गई और खुद के साथ तेजाब की शीशी भी ले गई। रास्ते में मौका देख कर युवती ने सहेली पर तेजाब डाल दिया, लेकिन तेजाब खुद पर भी पड़ गया और दोनों झुलस गई। जब पुलिस सिविल अस्पताल पहुंची तो दोनों युवतियों ने सिर्फ इतना ही बताया कि बाइक पर सवार दो युवक आए थे और उनके मुंह ढके हुए थे। दोनों युवक तेजाब डाल कर फरार हो गए। जब पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की तो कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन

जब पुलिस ने दोनों के बयान लेने चाहे तो दोनों ने मना कर दिया और कहा कि दोनों कोई कार्रवाई नहीं करवाना चाहती। इसके बाद पुलिस ने खुद इस मामले में जांच की तो कई बातें सामने आई। पुलिस ने दोनों युवतियों से पूछताछ की तो पता चला कि जो युवती शादीशुदा है, उसने रंजिश के चलते अपनी सहेली पर तेजाब डाला था और खुद पर भी पड़ गया। एडीसीपी 2 जसकरणजीत सिंह तेजा ने बताया कि दोनों में किसी बातों को लेकर रंजिश थी। प्लानिंग के तहत शादीशुदा लड़की ने तेजाब डाला था। पूरे बयान लेने के बाद ही मामला दर्ज किया जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed