फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   प्रेमिका के पति और ससुर से बचने के लिए भागा, नहर में कूदा और हुई मौत

प्रेमिका के पति और ससुर से बचने के लिए भागा, नहर में कूदा और हुई मौत

Wed, 06 Mar 2019 10:14 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Wed, 06 Mar 2019 10:14 PM IST
विज्ञापन
प्रेमिका के पति और ससुर से बचने के लिए भागा, नहर में कूदा और हुई मौत
प्रेमिका के पति और ससुर से बचने के लिए भागा, नहर में कूदा, मौत
विज्ञापन

एक महीना पहले प्रेमिका की हो गई थी शादी, बुधवार को उसके घर चला गया था
आरोपियों पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज, तलाश में छापामारी शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। प्रेमिका के पति और उसके ससुर की मार से बचने के लिए भागा युवक गंदे नाले में कूद गया। जिससे वह नाले के गारे में फंस गया और बुरी तरह से घायल हो गया। लोगों ने उसे किसी तरह से बाहर निकालकर इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद थाना डिविजन चार की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान प्रीत विहार निवासी आकाश (22) के रूप में हुई है। थाना डिविजन चार की पुलिस ने आकाश के पिता गणेश कुमार की शिकायत पर प्रेमिका के पति विक्रम, भाई दीपक, देवर राहुल और ससुर रोशन के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

एडीसीपी वन गुरप्रीत सिंह सिकंद ने बताया कि आकाश सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम करता है। उसका इलाके में रहने वाली एक युवती से तीन साल से अफेयर था। वह युवती से शादी करना चाहता था, लेकिन युवती के घर वाले नहीं मान रहे थे। उन्होंने करीब एक महीना पहले युवती की शादी कर दी। प्रेमिका की शादी होने से आकाश काफी परेशान हो गया। बुधवार को सुबह वह अपने पिता को बोलकर गया था कि वह कुछ समय में आ रहा है। वह किसी को बिना बताए प्रेमिका के ससुराल में घुस गया। वहां प्रेमिका और उसके पति और ससुर से कहासुनी हो गई। इस दौरान उनमें मारपीट भी हुई। लेकिन आकाश खुद को छुड़वाकर वहां से भाग निकला। मगर प्रेमिका का पति और ससुर उनके पीछे पीछे भाग रहे थे। प्रेमिका के पति और उसके ससुर को पीछा आते देख जान बचाने के लिए आकाश नाले में कूद गया। वहां वह नाले के गारे में फंस गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी वहां से तो फरार हो गए, लेकिन लोगों ने किसी तरह से आकाश को बाहर निकालकर उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी मौत हो गई। एडीसीपी गुरप्रीत ने बताया कि आरोपी अभी फरार है, उनकी तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed