{"_id":"5c51d45dbdec227365148ecb","slug":"161548866653-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआरआई की कोठी में चोरों का धावा, 22 दिनों बाद पुलिस ने किया मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एनआरआई की कोठी में चोरों का धावा, 22 दिनों बाद पुलिस ने किया मामला दर्ज
विज्ञापन
एनआरआई की कोठी में चोरी
पुलिस ने 22 दिन बाद किया मामला दर्ज, चोर सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी ले गए
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। बेटे से मिलने के लिए विदेश गए एनआरआई के घर में चोरों ने धावा बोल दिया। घटना का पता उस समय चला जब पीछे वाला गेट खुला देखकर पड़ोसी ने कॉल कर एनआरआई को घटना के बारे में बताया। सूचना मिलने के बाद एनआरआई ने लुधियाना रह रही अपने बेटी को कोठी में भेजा। सूचना के बाद थाना सदर की पुलिस पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से जांच की और चली गई। जब 22 दिन बाद एनआरआई लौटा, तब जाकर सदर की पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज किया।
एनआरआई रवि सरीन ने बताया कि गांव थरीके में उसकी कोठी है। वहां वह अपनी पत्नी के साथ रहता है। उसका बेटा दक्षिण अफ्रीका में है। रवि का कहना है कि वह बीती 25 दिसंबर को अपने बेटे से मिलने के लिए अफ्रीका गया था। घर को लॉक लगाकर, उन्होंने पड़ोसियों को ध्यान रखने के लिए कहा था। पीछे उनके घर में चोरी हो गई। 8 जनवरी को उसके पड़ोसी की कॉल आई। उसने बताया कि उनकी कोठी के बैक साइड बना छोटे गेट का लॉक टूटा है। तब उसने तुरंत लुधियाना में रहने वाली अपनी बेटी को कॉल कर कोठी पर जाने के लिए कहा।
उसकी बेटी कोठी पहुंची और पुलिस को सूचना दी। रवि सरीन का कहना है कि चोर बैक साइड के गेट से ही अंदर दाखिल हुए थे। इसके बाद घर से दस हजार रुपये, एलईडी, दो लैपटॉप, मोबाइल, माइक्रोवन, प्रेस और कपड़े ले गए। उनका कहना है कि कोठी के अंदर सीसीटीवी कैमरे लगे थे। शातिर चोर डीवीआर ही चुराकर ले गए ताकि उनकी पहचान ना हो सके। रवि सरीन का कहना है कि 21 जनवरी को वह भारत वापस आया और पुलिस से बात की। तब जाकर पुलिस ने बयान लेकर वारदात के 22 दिन बाद मामला दर्ज किया। उधर, मामले की जांच कर रहे एएसआई गुरप्रीत सिंह का कहना है कि इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे चैक किए जा रहे हैं, ताकि कोई सुराग हाथ लग सके।