{"_id":"5c02bab5bdec22413d18f4ba","slug":"161543682741-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो में बैठी सवारियों से लूटपाट करने वाले तीन गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऑटो में बैठी सवारियों से लूटपाट करने वाले तीन गिरफ्तार
Updated Sat, 01 Dec 2018 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑटो में बैठी सवारियों से लूटपाट के तीन आरोपी गिरफ्तार
लुधियाना। ऑटो में बैठी सवारियों को उलझा कर उनसे लूटपाट और सामान चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को थाना कोतवाली की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को रेखी सिनेमा के पास नाकाबंदी के दौरान पकड़ा। आरोपियों के कब्जे से विभिन्न कंपनियों के 15 मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल किए जाने वाला ऑटो बरामद किया गया है। आरोपियों की पहचान अमनप्रीत सिंह उर्फ प्रिंस, जगरुप सिंह उर्फ जग्गा और सागर कुमार के तौर पर हुई है। तीनों आरोपियों को शनिवार को अदालत में पेश किया। जहां से तीनों को पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। एडीसीपी 1 गुरप्रीत सिंह सिकंद ने बताया कि आरोपी प्रिंस ऑटो चालक था, जिस सवारी को आरोपियों ने टारगेट करना होता था उसे ऑटो में बिठा लेते और कुछ दूरी पर जाकर आरोपी जग्गा ऑटो में सवार हो जाता और उसके हाथ में बैग होता था। जिसमें कुछ सामान होता था। उसके कुछ दूरी पर आरोपी सागर ऑटो में बैठ जाता था। उसके बाद प्रिंस ब्रेक लगाता रहता था। जिससे सभी बैलेस खो देते थे तो आरोपी ऑटो में बैठी सवारी से बैलेंस बिगड़ने के चक्कर में सामान चोरी कर लेते थे। पुलिस ने रेखी सिनेमा के पास नाकाबंदी के दौरान आरोपियों को काबू कर लिया।