फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   फिरोजपुर से लुधियाना आकर करते थे वाहन चोरी, गिरफ्तार

फिरोजपुर से लुधियाना आकर करते थे वाहन चोरी, गिरफ्तार

Wed, 08 Aug 2018 10:08 PM IST
Updated Wed, 08 Aug 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
फिरोजपुर से लुधियाना आकर करते थे वाहन चोरी, गिरफ्तार
फिरोजपुर से आकर करता था वाहन चोरी, गिरफ्तार
विज्ञापन

डीएमसी अस्पताल के पास खड़े वाहनों को बनाता था निशाना
पकड़े गए आरोपी से चोरी के सात एक्टिवा बरामद, मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। थाना डिविजन आठ की पुलिस ने एक वाहन गिरफ्तार किया है। आरोपी फिरोजपुर से आकर वाहन चोरी की वारदात को अंजाम देता और फरार हो जाता। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की सात एक्टिवा स्कूटर बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी फिरोजपुर के गांव मुआरेवाला निवासी बलजीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है।
एसीपी सिविल लाइन धर्मपाल और सब इंस्पेक्टर मोहन लाल ने बताया कि चौकी डीएमसी अस्पताल की पुलिस ने इनकम टैक्स कालोनी में नाकाबंदी की थी। इस दौरान आरोपी एक्टिवा पर से गुजर रहा था। आरोपी पुलिस को देख कर एक्टिवा भगाने लगा। उसे रोक कर जब दस्तावेज मांगे गए तो वह नहीं दिखा पाया। जब उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो पता चला कि एक्टिवा चोरी की है, जोकि वह चुरा कर ले जा रहा था।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि शुरूआती पूछताछ में पता चला कि आरोपी फिरोजपुर का रहने वाला है। फिरोजपुर से बस पर वह लुधियाना आता था, और डीएमसी अस्पताल के आसपास ही घूमता रहता था। वहां से वह एक्टिवा चुरा कर वापस फिरोजपुर चला जाता था। पुलिस ने आरोपी को बुधवार अदालत में पेश किया। कोर्ट ने उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि बरामद हुई एक्टिवा के अलावा अब तक वह कितने वाहन चुरा चुका है। उसके अन्य साथी भी हैं या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed