फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   व्यापारी की आंखों में मिर्च डाल कर लूटे ढाई लाख

व्यापारी की आंखों में मिर्च डाल कर लूटे ढाई लाख

Sat, 04 Aug 2018 10:37 PM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
व्यापारी की आंखों में मिर्च डाल कर लूटे ढाई लाख
व्यापारी की आंखों में मिर्च डाल कर लूटे ढाई लाख
विज्ञापन

सुराग मिले, लेकिन लुटेरों का अभी तक कोई पता नहीं
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए लुटेरे, जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
जगरांव/हलवारा (लुधियाना)। दुकान बंद कर घर जा रहे आटा तेल व्यापारी को लुटेरा गिरोह के सदस्यों ने शुक्रवार देर रात रिवाल्वर की नोक पर रोक लिया और आंखों में मिर्च डालकर ढाई लाख रुपये लूट लिए। इतना ही नहीं आरोपी व्यापारी की एक्टिवा ही ले गए, जिसमें पैसों से भरा बैग पड़ा था। सूचना मिलते ही थाना सिटी जगरांव की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आटा तेल व्यापारी साहिल गुप्ता की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के दौरान पुलिस को व्यापारी की एक्टिवा कुछ ही दूरी पर मिल गई। इसके अलावा पुलिस को वहां पर लुटेरों के बारे मे ंकई अहम सुराग मिले है, लेकिन लुटेरों का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है।
पुरानी दाना मंडी में आटा तेल का काम करने वाले व्यापारी साहिल गुप्ता शुक्रवार की रात को दुकान बंद कर घर जा रहे थे। शास्त्री नगर स्थित घर के पास पहले से ही नकाबपोश तीन लोग पिस्तौल लेकर खड़े थे। आरोपियों ने साहिल की आंखों में मिर्च पाउडर डाला और उसकी एक्टिवा लेकर फरार हो गए। एक्टिवा में ढाई लाख रुपये थे। घायल साहिल को अस्पताल में दाखिल कराया गया। वारदात की सूचना मिलते ही एसपी रुपिंदर भारद्वाज, डीएसपी प्रभजोत कौर, एसएचओ इंद्रजीत सिंह की अगुवाई में पुलिस पार्टी वहां पहुंची और जांच शुरू की।
विज्ञापन


सीसीटीवी में कैद हुए लुटेरे
शुक्रवार रात जहां पुलिस लुटेरों की तलाश में लगी रही वहीं शनिवार सुबह पुलिस ने वारदात वाली जगह और रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए। इसमें तीन लुटेरों की तस्वीरें ऐसी आई हैं जो व्यापारी के घर आने से पहले वहां खड़े थे। व्यापारी साहिल गुप्ता को लूटने की वारदात को अंजाम देने वालों ने पूरी प्लानिंग और पल पल की रैकी कर वारदात को अंजाम दिया। मामले में पुलिस को किसी नजदीकी पर शक है। क्योंकि करीबी को ही पता हो सकता है कि व्यापारी देर रात घर जाता है। उसके पास नकदी होती और नकदी एक्टिवा की डिक्की में रखी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़े स्तर पर पूछताछ जारी
व्यापारी को लूटने के मामले में जगरांव पुलिस ने कई संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रही है। थाना सिटी के प्रभारी इंद्रजीत सिंह ने कहा कि मामले में कई पहलुओं पर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों का पता लगा उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed