{"_id":"5b50bbd34f1c1b43748b5d4c","slug":"161532017619-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसिक परेशान युवक ने सराय की तीसरी मंजिल से छलांग लगाकर की खुदकुशी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मानसिक परेशान युवक ने सराय की तीसरी मंजिल से छलांग लगाकर की खुदकुशी
Updated Thu, 19 Jul 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक ने सराय की तीसरी मंजिल से छलांग लगाकर की खुदकुशी
परिजनों समेत तख्त दमदमा साहिब आया था माथा टेकने
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा।
जिले के तलवंडी साबो में स्थित तख्त दमदमा साहिब में परिवार समेत माथा टेकने पहुंचे बरनाला निवासी एक युवक ने रात को करीब 12 बजे सराय की तीसरी मंजिल से छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। उसकी पहचान अवतार सिंह के तौर पर हुई है।
थाना तलवंडी प्रभारी जगदीश सिंह ने बताया कि अवतार सिंह पुत्र जगजीत सिंह वासी रोडेके जिला बरनाला अपने परिजनों समेत बुधवार को तख्त दमदमा में माथा टेकने के लिए तलवंडी साबो आया था। यहां पर उक्त युवक व उसके परिजन तख्त दमदमा की एक सराय में कमरा लेकर रहे। रात को करीब 12:00 बजे सरा की तीसरी मंजिल से उक्त युवक ने छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। हालांकि तख्त दमदमा साहिब के प्रबंधकों ने उसे 108 एंबुलेंस के जरिए तलवंडी साबो सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया जहां पर उसकी हालत को देखते हुए सिविल अस्पताल बठिंडा रेफर कर दिया गया। यहां पर उक्त युवक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया ।
थाना तलवंडी साबो के प्रभारी जगदीश सिंह का कहना था कि पुलिस मृतक युवक की पत्नी के बयान पर 174 की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि जांच में सामने आया है कि युवक पिछले कुछ समय से मानसिक तौर पर परेशान था। इसके चलते उसने यह कदम उठाया।