{"_id":"5acf8d494f1c1b183d8b4d44","slug":"161523551561-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनाज अनलोडिंग को लेकर दो मजदूर गुटों में झडप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अनाज अनलोडिंग को लेकर दो मजदूर गुटों में झडप
Updated Thu, 12 Apr 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
अनाज अनलोडिंग को लेकर दो मजदूर गुटों में टकराव, 6 जख्मी
पुराने ठेकेदार पर गोदामों के काम पर धक्केशाही से कब्जा करने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा।
जिले के गांव जस्सी पौ वाली के एक गोदाम में अनाज अनलोडिंग को लेकर फूड सप्लाई विभाग के दो मजदूर गुटों में टकराव हो गया। इसमें 6 मजदूर जख्मी हो गए। ठेकेदार ने आरोप लगाए कि पुराना ठेकेदार गोदामों के काम पर धक्केशाही से कब्जा करना चाहता है, जिस वजह से उसने ये हमला करवाया।
अनलोडिंग ठेकेदार गुरजंट सिंह ने बताया कि उसके पास बठिंडा और भुच्चो मंडी का अनाज अनलोडिंग का ठेका है। वीरवार को उसके मजदूर जस्सी पौ वाली गोदाम में अनाज अनलोड कर रहे थे। इस दौरान पुुराने ठेकेदार के कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया। इस मारपीट में 6 मजदूर जख्मी हो गए। इनमें गुरतेज सिंह, हरप्रीत सिंह, बलकरण सिंह, गुरदीप सिंह और बलविंदर सिंह सभी निवासी महिता शामिल हैं। सूचना मिलने पर सभी घायल मजदूरों को सहारा जनसेवा के वर्करों ने सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया।
ठेकेदार गुरजंट ने आरोप लगाए कि पुराने ठेकेदार की ओर से धक्केशाही से उसके काम पर कब्जा करने की कोशिशें की जा रही हैं। इस वजह से उसके मजदूरों पर हमला करवाया गया। इस संबंध में थाना कोटफत्ता के प्रभारी रजिंदरपाल सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। इसमें कुछ लोगों को चोटें आई हैं। मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।