फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   कनाडा के पूर्व विधायक पीटर संधू की बंद पड़ी कोठी में हुई चोरी

कनाडा के पूर्व विधायक पीटर संधू की बंद पड़ी कोठी में हुई चोरी

Sun, 26 Nov 2017 09:38 PM IST
Updated Sun, 26 Nov 2017 09:38 PM IST
विज्ञापन
कनाडा के पूर्व विधायक पीटर संधू की बंद पड़ी कोठी में हुई चोरी
कनाडा के पूर्व विधायक संधू के घर में चोरी
विज्ञापन

एलसीडी और अन्य सामान ले गए चोर
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना
भारतीय मूल के कनाडा में पूर्व विधायक पीटर संधू के बाड़ेवाल स्थित बंद पड़े घर को चोरों ने निशाना बना डाला। वहां से एक एलसीडी, टूटियां और अन्य सामान गायब था। थाना पीएयू की पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
कांस्टेबल शाम सुंदर ने बताया कि कोहेनूर कॉलोनी में परमजीत सिंह उर्फ पीटर संधू का घर उनकी सिक्योरिटी में है। इसलिए घर की चाबी उनके पास है। यहां पहले से दो नौकर में काम करते थे, लेकिन किसी वजह से करीब 20 दिन पहले ही उन्हें निकाल दिया था। उसके बाद से घर में कोई नहीं रहता था।
विज्ञापन

शाम सुंदर के अनुसार जब 25 नवंबर को वह घर गए तो देखा कि बाहर का गेट खुला था। अंदर जाकर देखा तो अलमारियां खुली पड़ी थीं और सारा सामान बिखरा था। घर से एक एलसीडी और अन्य सामान गायब था। शाम सुंदर ने बताया कि उन्होंने पीटर संधू को कॉल कर सारी जानकारी दे दी है और पुलिस को भी सूचना दी है। उनका कहना है कि अलमारी से क्या-क्या चोरी हुआ, अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। यह पीटर संधू के आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना पीएयू के जांच अधिकारी ओंकार सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आसपास सीसीटीवी देखे जा रहे है। हालांकि, अभी तक कोई फुटेज नहीं मिली है। मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed