{"_id":"5981fbf54f1c1b91288b4af3","slug":"161501690869-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती को सप्रे पीने हेतु मजबूर करने के आरोप में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती को सप्रे पीने हेतु मजबूर करने के आरोप में
Updated Wed, 02 Aug 2017 09:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवती को स्प्रे पिलाने का आरोप, चार पर केस
हालत गंभीर, निजी अस्पताल में दाखिल
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा।
जिले के गांव खेमूआणा में एक युवती को जहरीली स्प्रे पीने के लिए मजबूर करने के आरोप में पुलिस ने एक ही परिवार की दो महिलाओं समेत चार लोगों पर केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान अर्शदीप सिंह, बलकरण सिंह, सुखविंदर कौर और गुडी कौर निवासी गांव खेमूआणा के तौर पर हुई है।
पुलिस को दी शिकायत में युवती की मां ने बताया कि उनकी बेटी को मंगलवार अर्शदीप सिंह ने अपने घर पर बुलाकर उसे स्प्रे निगलने के लिए मजबूर किया। उसने आरोपियों के दबाव में आकर स्प्रे निगल ली। इसके बाद बेहोश हुई युवती को आरोपी छोड़कर मौके से फरार हो गए। नाजुक हालत में युवती को उसके परिजनों ने एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। वहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
इस संबंधी थाना नेहियांवाला के एएसआई बुध सिंह ने बताया कि पुलिस उक्त मामले की जांच कर रही है। फिलहाल युवती की मां परमजीत कौर की शिकायत पर लड़के समेत उसके माता-पिता एवं दादी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक जांच से उक्त मामला प्रेम संबंधों का लग रहा है।