{"_id":"5942b4224f1c1bd01a8b48a4","slug":"161497543714-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार से लाकर करता था अफीम की तस्करी, गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिहार से लाकर करता था अफीम की तस्करी, गिरफ्तार
Updated Thu, 15 Jun 2017 09:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफीम तस्करी का आरोपी गिरफ्तार
आरोपी के कब्जे से साढ़े चार सौ ग्राम अफीम बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
बिहार से अफीम लाकर पंजाब के अलग अलग शहरों में सप्लाई करने वाले एक तस्कर को सीआईए वन की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को हैबोवाल डेयरी कांप्लेक्स के पास नाकाबंदी के दौरान पकड़ा। आरोपी के कब्जे से 445 ग्राम अफीम बरामद की गई है। इस मामले में बिहार के जिला औरंगाबाद के रहने वाले पिंटू कुमार के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को वीरवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। जांच अधिकारी राज कुमार ने बताया कि पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी के खिलाफ थाना फोकल प्वाइंट में पहले भी गांजा सप्लाई करने का मामला दर्ज है। आरोपी उस मामले में जमानत पर छूट कर आया हुआ है। वह औरंगाबाद में ही रहने वाले अर्जुन नाम के युवक से अफीम लाता था।