फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   परिवार वालों से तंग रिंकू ने सवा साल पहले खुद को लगाई थी आग

परिवार वालों से तंग रिंकू ने सवा साल पहले खुद को लगाई थी आग

Mon, 08 Jul 2019 10:24 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
परिवार वालों से तंग रिंकू ने सवा साल पहले खुद को लगाई थी आग
लुधियाना। करीब सवा साल पहले अपनी वर्कशाप में खुद को आग लगाकर अपनी जान देने वाले रमनदीप सिंह रिंकू ने अपने माता पिता से तंग आकर आत्महत्या की थी। यह आरोप उसकी पत्नी गुरप्रीत कौर ने पुलिस को दी गई शिकायत में लगाया है। थाना कोतवाली पुलिस ने शिकायत की जांच के बाद रिंकू के पिता घुमारमंडी स्थित माया नगर निवासी हरजीत सिंह और उसकी मां जसवीर कौर के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

गुरप्रीत कौर की शिकायत के मुताबिक सास ससुर उसके पति को काफी परेशान करते थे। वह अपनी जायदाद बेटी को देना चाहते थे। उसके पति को रोजाना जलील किया जाता था। रोजाना परिजनों से जलील होने के कारण रिंकू काफी परेशान था और मरने की बातें करता था। 19 मार्च 2018 को उसके पति ने वर्कशाप में खुद पर मिट्टी का तेल डाल आग लगा ली। एक सप्ताह के इलाज दौरान उसके पति की मौत हो गई। जब उसके पति को परेशान करने की बातें सामने आने लगी तो आरोपियों ने उसके साथ समझौता कर लिया और बाद में मुकर गए। जब वह पुलिस के पास गई तो आरोपियों ने रिश्तेदारों को बीच में डाल कर फिर से समझौता कर लिया और फिर समझौता रद्द कर दिया। इस पर गुरप्रीत ने इसकी शिकायत पुलिस के आलाधिकारियों के पास की। थाना कोतवाली के एसएचओ इंस्पेक्टर सतीश कुमार ने बताया कि आरोपी अभी फरार है उनकी तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed