फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   नशे की लत ने बना दिया तस्कर, 600 ग्राम हेरोइन सहित दो काबू

नशे की लत ने बना दिया तस्कर, 600 ग्राम हेरोइन सहित दो काबू

Sun, 30 Jun 2019 10:16 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2019 10:16 PM IST
विज्ञापन
नशे की लत ने बना दिया तस्कर, 600 ग्राम हेरोइन सहित दो काबू
लुधियाना। एसटीएफ ने दो युवकों को 600 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। वहां से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस आरोपियों से उनके नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

एसटीएफ एआईजी स्नेहदीप शर्मा के अनुसार इंस्पेक्टर हरबंस सिंह की अगुवाई में टीम ने गुप्त सूचना पर दो युवकों को काबू किया। तलाशी लेने पर पुलिस ने 600 ग्राम हेरोइन बरामद की। दोनों आरोपियों की पहचान टिब्बा रोड निवासी नितिन कुमार (23) और सागर अरोड़ा (20) के तौर पर हुई है। पूछताछ के दौरान नितिन कुमार ने बताया कि वह सिर्फ हेरोइन बेचने का काम करता है। इसके अलावा उसका कोई और काम नहीं है। आरोपी सागर अरोड़ा बस स्टैंड के पास लाटरी की दुकान पर काम करता है। दोनों आरोपीे दो साल से नशा तस्करी के काम में लिप्त हैं। खुद भी हेरोइन पीने के आदी है और नशे की पूर्ति के लिए वह नशा तस्कर बन गए। आरोपी अमृतसर निवासी सत्त्तू से हेरोइन लाकर लुधियाना में सप्लाई करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed