{"_id":"5d0d081b8ebc3e55de77c39b","slug":"156113511610100-khanna-news74","type":"story","status":"publish","title_hn":"खन्ना पुलिस ने 100ग्राम हेरोइन सहित दो विदेशी लोगों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खन्ना पुलिस ने 100ग्राम हेरोइन सहित दो विदेशी लोगों को किया गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खन्ना। दोराहा पुलिस ने 100 ग्राम हेरोइन समेत दो नाइजीरियन फ्रैंको निवासी बुराड़ी नई दिल्ली व किंगस्ले निवासी 28 गांधी विहार नई दिल्ली को गिरफतार किया है। दोनों दिल्ली से हेरोइन लेकर लुधियाना की तरफ जा रहे थे। दोराहा हाईटेक नाके पर उन्हें दबोच लिया गया। पुलिस जिला खन्ना के एसपी (इंवेस्टिगेशन) जसवीर सिंह ने बताया कि एसएसपी गुरशरणदीप सिंह ग्रेवाल के निर्देश पर चलाए नशा विरोधी अभियान में डीएसपी पायल सुरजीत सिंह धनोआ और दोराहा एसएचओ मनप्रीत सिंह दियोल की अगुवाई में पुलिस पार्टी हाईटेक नाके पर मौजूद थी। इसी दौरान पैदल आ रहे दो नाइजीरियनों को संदेह के आधार पर रोका गया। उनके हाथ में पकड़े लिफाफों से 50-50 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ में सामने आया कि दोनों दिल्ली से 100 ग्राम हेरोइन लेकर लुधियाना की तरफ जा रहे थे। दोनों का एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया ताकि नेटवर्क को खंगाला जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।