{"_id":"5d0d08088ebc3e520f30bc33","slug":"15611350978-mansa-news8","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीआरटीसी बस व मोटरसाइकिल में भिंडत में मोटरसाइकिल स्वार की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पीआरटीसी बस व मोटरसाइकिल में भिंडत में मोटरसाइकिल स्वार की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरदूलगढ़। गांव झंडा कलां के पास वीरवार देर रात पीआरटीसी की बस और बाइक की भिडंत में बाइक चालक की मौत हो गई है। घटना के बाद बस चालक बस को छोड़कर फरार हो गया। सरदूलगढ़ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पीआरटीसी के चंडीगढ़ डिपो की बस वीरवार रात करीब आठ बजे सरदूलगढ़ से सिरसा के लिए रवाना हुई थी। बताया जा रहा है कि गांव झंडा कलां के गेट के पास बस की विपरीत दिशा सिरसा की ओर से आ रही बाइक के साथ उसकी सीधी भिडंत हो गई। हादसे में बाइक सवार नौजवान गुरविंदर सिंह (28) वासी झंडा कलां की मौत हो गई। थाना सरदूलगढ़ के एएसआई दलेल सिंह ने बताया कि गांव झंडा कलां वासी गुरदीप सिंह के बयान पर अज्ञात बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर बस को कब्जे मे ले लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।