{"_id":"5d0d07558ebc3e520f30bc21","slug":"156113491814-ludhiana-news178","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से माथा टेकने निकली महिला का पर्स लूट ले गए लुटेरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
घर से माथा टेकने निकली महिला का पर्स लूट ले गए लुटेरे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुधियाना। जगरांव पुल पर वीरवार सुबह लुटेरा गिरोह के दो सदस्यों ने घर से रेलवे स्टेशन जा रही एक महिला का पर्स छीन लिया। लुटेरे वारदात को अंजाम देने के बाद फरार होने में कामयाब हो गए। महिला ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना के बाद थाना डिवीजन दो की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने गुरुनानक कालोनी ब्लॉक ए निवासी हरप्रीत कौर की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
हरप्रीत कौर ने पुलिस को बताया कि उन्होंने हजूर साहिब माथा टेकने के लिए जाना था तो वह घर से रेलवे स्टेशन जाने के लिए घर से निकली थी। जब वह जगरांव पुल के पास पहुंची तो बाइक सवार दो लुटेरों ने उनका पर्स छीन लिया और वहां से फरार होने में कामयाब हो गए। पीड़ित हरप्रीत ने काफी शोर मचाया लेकिन आरोपी किसी के हाथ नहीं आए। थाना डिवीजन दो में तैनात हेड कांस्टेबल कुलबीर सिंह ने बताया कि अभी दोनों आरोपियों का कुछ पता नहीं चल पाया है। आरोपियों की तलाश में आसपास के सीसीटीवी चेक किए जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।