फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   पैसों से भरे बैग के साथ जाते हुए मैनेजर के मोबाइल भी ले गए आरोपी

पैसों से भरे बैग के साथ जाते हुए मैनेजर के मोबाइल भी ले गए आरोपी

Fri, 21 Jun 2019 10:05 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 10:05 PM IST
विज्ञापन
पैसों से भरे बैग के साथ जाते हुए मैनेजर के मोबाइल भी ले गए आरोपी
लुधियाना। मिल्लरगंज इलाके में वीरवार को तेल व्यापारी के दफ्तर में घुस मैनेजर से रुपयों से भरा बैग लूटने के बाद जाते हुए लुटेरे मैनेजर के दो मोबाइल भी ले गए। दिन दहाड़े लूट की इस वारदात को अंजाम देने वाले चारों आरोपियों में से किसी का भी कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक करने में जुटी है। पुलिस के मुताबिक अभी तक सीसीटीवी कैमरे से भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। जिस कारण आरोपियों तक पहुंचने में मुश्किल साबित हो रही है। पुलिस अब इस मामले में कई थ्योरियों पर काम करने में जुटी है। जिससे जल्द से जल्द आरोपियों तक पहुंचा जा सके। थाना डिवीजन छह की पुलिस ने मैनेजर अनिल की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि तेल व्यापारी दशरथ भाई के दफ्तर में बतौर मैनेजर तैनात अनिल वीरवार की दोपहर को दफ्तर बैठा था। इसी दौरान लुटेरा गिरोह के चार सदस्य आए। हथियारों के बल पर लूटपाट कर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed